अमिताभ बच्चन के पैर छूने पर भड़का खालिस्तानी आतंकी संगठन, दिलजीत दोसांझ को दे डाली धमकी!

Mumbai: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के पैर छूने पर भड़के खालिस्तानी आतंकी संगठन सिख्स फॉर जस्टिस (SFJ) ने पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ को ऑस्ट्रेलिया में होने वाले कॉन्सर्ट को बंद करवाने की धमकी दी है. SFJ का कहना है कि अमिताभ का पैर छूकर दिलजीत ने 1984 सिख नरसंहार के हर पीड़ित, हर विधवा और हर अनाथ का अपमान किया है.

इस दिन सिख नरसंहार स्मरण दिवस घोषित

दरअसल, कौन बनेगा करोड़पति में अमिताभ बच्चन के पैर छूने के बाद दिलजीत दोसांझ को कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. बताते चलें कि इस दिन को अकाल तख्त साहिब ने सिख नरसंहार स्मरण दिवस घोषित किया है. 01 नवंबर को पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का ऑस्ट्रेलिया में कॉन्सर्ट होने वाला है. इससे पहले खालिस्तानी आतंकी संगठन सिख्स फॉर जस्टिस ने इसे बंद करवाने की धमकी दी है.

खून का बदला खून के नारे के साथ भीड़ को उकसाया

SFJ के मुताबिक अमिताभ बच्चन वो बॉलीवुड एक्टर हैं, जिन्होंने 31 अक्टूबर 1984 को खून का बदला खून के नारे के साथ हिंदुस्तानी भीड़ को उकसाया था. जिसके बाद हिंसक दस्तों ने नरसंहार किया. इस नरसंहार में 30,000 से ज्यादा सिख लोग मारे गए थे. ऐसे में दिलजीत दोसांझ द्वारा अमिताभ बच्चन के पैर छुने के बाद यह गैंग भड़क उठा है.

कॉन्सर्ट को बंद करने की धमकी

सिख फॉर जस्टिस (SFJ) ने पंजाबी गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ द्वारा बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के पैर छूने पर उनके कॉन्सर्ट को बंद करने की धमकी दी है. SFJ समूह द्वारा साझा किए गए एक बयान में आरोप लगाया गया है कि बच्चन ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद 1984 के दंगों के दौरान हिंसा भड़काने में भूमिका निभाई थी. उन्होंने आगे कहा यह अज्ञानता नहीं, विश्वासघात है.

1 नवंबर स्मृति दिवस पर कोई भी नहीं मना सकता प्रदर्शन या उत्सव

जिन सिखों को जिंदा जला दिया गया, जिन महिलाओं के साथ बलात्कार हुआ, जिन बच्चों का कत्ल किया गया, उनकी राख अभी ठंडी नहीं हुई है. कोई भी विवेकशील सिख 1 नवंबर स्मृति दिवस पर कोई भी प्रदर्शन या उत्सव नहीं मना सकता. संगठन ने दावा किया कि बच्चन ने दंगों के दौरान कथित तौर पर ष्खून का बदला खून का नारा लगाया था. संदर्भ के लिए 1984 के सिख विरोधी दंगे 31 अक्टूबरए 1984 को इंदिरा गांधी की उनके सिख अंगरक्षकों द्वारा हत्या के एक दिन बाद भड़के थे.

इसे भी पढ़ें. भारत से ट्रेड डील को तैयार हुआ अमेरिका, पीएम मोदी की तारीफ में ट्रंप ने कही ये बात

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version