Elvish Yadav Case: स्नेक वेनम केस में नोएडा पुलिस का बड़ा एक्शन, एल्विश के बाद दो और गिरफ्तार

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Elvish Yadav Case Update: रेव पार्टियों में सांप और उसके जहर की तस्‍करी के मामले में फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव गिरफ्तार हो चुके हैं. कोर्ट ने उन्‍हें 14 दिनों की ज्‍यूडिशियल कस्‍टडी में भेज दिया है. अब इस मामले में नोएडा पुलिस एक्‍शन मोड़ में आ गई है. हाल में इस केस में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. दोनों हरियाणा के रहने वाले हैं. दिल्ली एनसीआर हरियाणा के कई फार्म हाउस में रेव पार्टी आयोजित करने के आरोप में ये गिरफ्तारी हुई है.

दो और आरोपी गिरफ्तार

बुधवार को नोएडा पुलिस ने सांप और उसके जहर की तस्करी के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ईश्वर और विनय नाम के आरोपी को अरेस्‍ट किया गया है. पुलिस के अनुसार, इनका एल्विश यादव और पहले गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों से कनेक्शन है.

एल्विश यादव की गिरफ्तारी के बाद नोएडा पुलिस तेजी से कार्रवाई कर रही है. बता दें कि इस मामले में अभी तक साल लोगों की गिरफ्तारी हो गई है. पुलिस के एक्‍शन को देखकर ऐसा लग रहा है कि कई अन्‍य लोगों की भी गिरफ्तारी हो सकती है. पूछताछ के लिए नोएडा पुलिस कई बड़े नाम को नोटिस भेज सकती है.

जानें पूरा मामला

नोएडा पुलिस ने एल्विश पर 29 एनडीपीएस एक्ट लगाया है. यह एक्ट तब लगाया जाता है जब कोई व्‍यक्ति नशे से जुड़ी साजिश जैसे नशे की खरीद-फरोख्त में शामिल होता है. इस एक्‍ट के तहत दर्ज आरोपियों को जल्‍दी जमानत भी नहीं मिलती है. साल 2023 में पीपल फॉर एनिमल्स (पीएफए) संगठन की शिकायत पर नोएडा पुलिस ने सेक्टर 51 में एक बैंक्वेट हॉल पर रेड डाला था और पांच कोबरा सहित नौ सांप बरामद किया था. साथ ही पांच लोगों को अरेस्‍ट किया था.

ये भी पढ़ें :- Palash Health Benefits: औषधीय गुणों से भरपूर हैं पलाश के फूल, जानिए इसके फायदे

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version