एक्ट्रेस कैरी का निधन, ब्रेस्ट कैंसर ने ली जान, ‘आईजॉम्बी’ और ‘सुपरनैचुरल’ से बनाई पहचान

Toronto: फेमस अमेरिकन सीरीज ‘आईजॉम्बी’ और ‘सुपरनैचुरल’ में अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस कैरी ऐन फ्लेमिंग का 51 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. कैरी पिछले कुछ समय से ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी से जूझ रही थीं. उनके प्रतिनिधियों के अनुसार, इसी साल 26 फरवरी को कनाडा के एक अस्पताल में जांच के दौरान उन्हें इस बीमारी का पता चला था.

26 दिनों बाद सामने आई निधन की खबर

दुर्भाग्यवश, बीमारी का पता चलने के कुछ ही समय बाद वो इस दुनिया को अलविदा कह गईं. हालांकि, उनके निधन की खबर 26 दिनों बाद सामने आई है. मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. एक्ट्रेस के प्रतिनिधि ने बताया कि कैरी ने अपने परिवार की मौजूदगी में बेहद शांतिपूर्वक तरीके से इस दुनिया से विदा ली. उन्हें एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व और एक दयालु इंसान के रूप में याद किया गया.

कैरी को जानना हमारे लिए सौभाग्य की बात

उनकी टीम ने कहा, “कैरी को जानना हमारे लिए सौभाग्य की बात थी, उनकी कमी हमेशा खलेगी.”  कैरी ऐन फ्लेमिंग ने अपने करियर की शुरुआत साल 1994 में टीवी शो ‘वाइपर’ से की थी. इसके बाद वह ‘मास्टर्स ऑफ हॉरर’, ‘द टूथ फेयरी’ और ‘ब्लडसकर्स’ जैसे शो में नजर आईं और अपनी एक्टिंग से दर्शकों का खूब दिल जीता. ‘आईजॉम्बी’ और ‘सुपरनैचुरल’ जैसी सीरीज ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय लेवर पर पहचान दिलाई.

गहरे सदमे में चाहने वाले

16 अगस्त, 1974 को नोवा स्कोटिया के डिग्बी में जन्मीं फ्लेमिंग, कुछ साल बाद ब्रिटिश कोलंबिया चली गई थीं. उन्होंने विक्टोरिया के माउंट डगलस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाई की और बाद में कैलेडोस्कोप थिएटर और किडको थिएटर डांस कंपनी में थिएटर की पढ़ाई की. अब कैरी के निधन से उनके चाहने वाले गहरे सदमे में हैं.

इसे भी पढ़ें. ‘संकट के समय दुनिया को सुनाई देनी चाहिए भारत की आवाज’, पश्चिमी एशिया के हालात पर  लोकसभा में बोले PM मोदी

Latest News

Dussehra 2026: आज रात रावण दहन के बाद चुपके से घर लाएं ये चीज, झमाझम होगी नोटों की बारिश

Dussehra 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा का पर्व मनाया...

More Articles Like This

Exit mobile version