गोपी बहू ने एक्टर वरुण जैन से रचाई शादी, गुपचुप तरीके से बनाया था प्लान, ऐसे खुला राज?

Mumbai: स्टार प्लस के फेमश शो ‘साथ निभाना साथिया’ में ‘गोपी बहू’ का किरदार निभाने वाली टेलीविजन एक्ट्रेस जिया मानेक ने 39 की उम्र में एक्टर वरुण जैन से शादी कर ली है. गुपचुप तरीके से हुई शादी की जानकारी दोनों को फैंस को भी नहीं हुई. गुरूवार यानी 21 अगस्त को जिया ने इंस्टाग्राम के माध्यम से अपनी शादी की फोटोज शेयर करते हुए इसकी घोषणा की.

जिया ने लिखा..हम हमेशा के लिए एक हो गए हैं.

वेडिंग फोटो में जिया अपने पति वरुण की बाहों में नजर आ रही हैं. वहीं, जिया गोल्डन साड़ी में दिख रही हैं. इसके साथ उन्होंने झुमका, मांग टीका, हैवी नेकलेस और कमरबंद के साथ लाल चूड़ियां भी पहनी हैं. वहीं उनके पति भी गोल्डन आउटफिट में नजर आ रहे हैं. जिया ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा ईश्वर और गुरु की कृपा और आपके ढेर सारे प्यार के साथ, हम हमेशा के लिए एक हो गए हैं. हम दो दोस्त थे और आज हम पति- पत्नी बन गए हैं.

हमेशा साथ से भरे जीवन के लिए शुभकामनाएं

जिन लोगों ने इस दिन को इतना खास बनाया और उनके प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए बहुत आभारी हूं. मिस्टर और मिसेज के रूप में हंसी, यादें, एडवेंचर और हमेशा साथ से भरे जीवन के लिए शुभकामनाएं. जिया और वरुण. एक्टर वरुण जैन को हिट शो ‘दीया और बाती हम’ में मोहित अरुण राठी का किरदार निभाने के बाद प्रसिद्धि मिली थी. इसके बाद उन्होंने कई टेलीविजन शोज में काम कियाए जिनमें ‘मेरे अंगने में, पहरेदार पिया की, जमाई 2.0 और कई अन्य शोज शामिल हैं.

इसे भी पढें. Varanasi में प्रॉपर्टी डीलर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, दौड़ाते ही पिस्टल लहराते हुए भाग निकले बदमाश

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version