गुरफतेह फिर ‘लस्ट स्टोरीज 3’ से वापसी को तैयार, 3 साल में 7 प्रोजेक्ट ठप होने के बाद बदलने जा रही किस्मत

New Delhi: एक्टर गुरफतेह पीरजादा अपने करियर के सात प्रोजेक्ट ठप हो जाने के बाद एक बार फिर वापसी के लिए तैयार हैं. उन्होंने डेब्यू के बाद से ही बहुत संघर्ष किया है. ‘क्लास’ और ‘गिल्टी’ जैसे प्रोजेक्ट लाने वाले गुरफतेह जल्द ही ‘लस्ट स्टोरीज 3’ में नजर आएंगे. इस फिल्म में वह किरण राव के सेगमेंट में नजर आने वाले हैं. इसमें उनके साथ न्यूकमर सना थम्पी भी नजर आएंगी. गुरफतेह का कहना है कि साल 2025 में उन्होंने नई शुरुआत करने का फैसला किया.

एक दिन वह जरूर कुछ बड़ा करेंगे

वह अपने इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. गुरफतेह का कहना है कि उन्होंने अपने संघर्ष और टूटे आत्मविश्वास को लेकर कई बार खुद से वादा किया था कि एक दिन वह जरूर कुछ बड़ा करेंगे. अब उन्होंने अपने मुश्किल दौर को लेकर खुलकर बात की है. गुरफतेह ने कहा था कि करियर की शुरुआत में तो सब ठीक ही चल रहा था. लेकिन कई बड़े प्रोजेक्ट्स साइन करने के बाद उन्होंने कई बड़ी फिल्मों की ऐनाउंसमेंट भी कर दी थी. लेकिन वक्त के साथ हालात बदलते गए.

ये फेस करना आसान नहीं था

तीन साल के अंदर उनके हाथ से 7 प्रोजेक्ट् निकल गए. उनके ये 7 प्रोजक्ट डिब्बा बंद हो गए थे. लेकिन उनके लिए ये फेस करना आसान नहीं था. उनका कॉन्फिडेंस भी टूटता जा रहा था. फिर उन्होंने खुद से वादा किया कि कुछ बड़े करेंगे. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने नेटफ्लिक्स फिल्म गिल्टी से की थी. इसके बाद हम भी अकेले, तुम भी अकेले में भी उन्होंने काम किया था. वह ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 शिवा में भी नजर आए थे. साल 2023 में उनकी वेब सीरीज क्लास भी आई, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था.

बुरी तरह टूट गए थे गुरफतेह

गुरफतेह ने ये भी कहा कि साल 2024 के आखिर में जब उन्हें ‘क्लास’ के दूसरे सीजन के कैंसिल होने का पता चला तो वह बुरी तरह टूट गए थे. ये उनके लिए बहुत बड़ा सदमा था. ये सातवीं बार था जो उनका प्रोजेक्ट ठप हुआ था. साल 2024 में गुरफतेह कॉल मी बे में काम किया था, इसमें अनन्या पांडे नजर आई थीं. इसके बाद धीरे-धीरे चीजे बदलीं और अब वह ‘लस्ट स्टोरीज 3’ में नजर आएंगे.

इसे भी पढ़ें. Boat Attack: ड्रग तस्करी नाव को अमेरिकी सेना ने बनाया निशाना, दो लोगो की मौत

Latest News

शुद्ध भावना से युक्त हृदय वाला भक्त हर परिस्थिति में प्रभु की कृपा का करता है अनुभव: दिव्य मोरारी बापू

Puskar/Rajasthan: परम पूज्य संत श्री दिव्य मोरारी बापू ने कहा, अपार सम्पत्ति का स्वामी बनते समय या अपार विपत्ति...

More Articles Like This

Exit mobile version