Gadar 2 और OMG 2 नहीं, इस फिल्म की एडवांस बुकिंग ने तोड़ा रिकार्ड

Advance Movie Ticket Booking: अगस्त का दूसरा हफ्ता मूवी प्रेमियों के लिए काफी शानदार रहने वाला है. दरअसल, इस हफ्ते 3 बड़े कलाकारों की फिल्मों को बड़े पर्दे पर रिलीज होना है. ऐसे में फिल्मों को लेकर एडवांस बुकिंग का दौर शुरू हो गया है. ‘गदर 2’, ‘ओएमजी 2’ और रजनीकांत स्टारर ‘जेलर’ को इस हफ्ते रिलिज किया जाना है. ये तीनों फिल्में धमाल करने को तैयार हैं. फिल्मों के लिए एडवांस बुकिंग हो रही है. अगर आपको लगता है कि ‘ओमएजी 2’ को पीछे छोड़ते हुए गदर 2 की रिकॉर्ड बुक दर्शकों ने कराई है, तो आप गलत है. दरअसल, दोनों फिल्मों से ज्यादा शो की बुकिंग राजनीकांत स्टारर फिल्म ‘जेलर’ की हुई है. ये फिल्म 10 अगस्त को सिनेमा घरों में रिलीज को तैयार है. ठीक इसके अगले दिन ‘ओएमजी 2’ और ‘गदर 2’ रिलीज होनी है.

किसकी कितनी बुकिंग
अभी तक माना जा रहा है था कि ‘गदर 2’ ने एडवांस बुकिंग में रिकॉर्ड कायम किया है, लेकिन रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ ने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं. इस फिल्म की बुकिंग ने सनी देओल की फिल्म और अक्षय कुमार की फिल्म को मात दे दी है. टिकट बुकिंग के आंकड़ों की बात करें तो 9 तारीख की सुबह तक जेलर की कुल 228 हजार, गदर 2 के लिए 110 हजार और ओएमजी 2 के लिए 22.5 हजार टिकटों की बुकिंग की गई है. एडवांस बुकिंग के जरिए रजनीकांत की फिल्म ने कमाई में दोनों फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. जेलर ने 6.90 करोड़, गदर 2 ने 3.45 करोड़ और ओएमजी 2 ने 82 लाख रुपये की कमाई की है.

कैसी रहेगी ओपेनिंग की कमाई
फिल्मों से जुड़े जानकरों का मानना है कि रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ केवल तमिलनाडु में ही 25 करोड़ से ज्यादा का व्यापार पहले दिन करेगी. भारतीय बॉक्स ऑफिस की बात करें तो जेलर 50 करोड़ से ज्यादा का व्यापार कर सकती है. वहीं, ‘गदर 2’ ओपेनिंग डे पर 30 करोड़ तक का व्यापार करने में सक्षम होगी. ‘ओएमजी 2’ के लिए उम्मीद जताई जा रही है कि ये फिल्म फर्स्ट डे कुल 12 करोड़ तक की कमाई कर सकती है.

यह भी पढ़ें-

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This

Exit mobile version