तमिल सिनेमा के एक युग का अंत: नहीं रहे दिग्गज एक्टर-डायरेक्टर भाग्यराज, 73 की उम्र में ली अंतिम सांस

Bhagyaraj Passed Away: तमिल फिल्मों के दिग्गज फिल्मकार और अभिनेता के. भाग्यराज का 73 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनकी जान चली गई. उनके निधन से तमिल सिनेमा के एक युग का अंत हो गया है. उनके अंतिम संस्कार के बारे में अभी और जानकारी का इंतजार है. दिग्गज फिल्म निर्माता हाल तक सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहे और अपनी मृत्यु से कुछ ही दिन पहले गोवा में अभिनेता-राजनेता खुशबू सुंदर की बेटी की शादी में शामिल हुए थे.

सिनेमा में 50 वर्ष पूरे करने पर सेलिब्रेशन भी किया 

साल 2026 में उन्होंने सिनेमा में 50 वर्ष पूरे कर लिए थे और इस मौके पर उन्होंने सेलिब्रेशन भी किया था. इसी दौरान उन्होंने अपने कमबैक का भी एलान किया था. 2010 में उन्होंने आखिरी फिल्म बनाई थी और इस मूवी में उनके बेटे ने मुख्य किरदार निभाया था. के. भाग्यराज के निधन की खबर के बाद पूरी इंडस्ट्री शोक में है. सोशल मीडिया के जरिए लोग उन्हें श्रंद्धाजलि अर्पित कर रहे हैं. पिछले पांच दशकों से के.भाग्यराज ने तमिल सिनेमा में बहुत नाम कमाया है.

तमिल इंडस्ट्री को बहुत नुकसान

उन्होंने एक से बढ़के एक हिट फिल्में इंडस्ट्री को दी हैं. उनके जाने के बाद तमिल इंडस्ट्री को बहुत नुकसान हुआ है. 1977 से के.भाग्यराज ने अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद वह भारतीराजा की चर्चित फिल्म ‘सिगप्पू रोजक्कल’ में भी नजर आए. इस फिल्म में अभिनय के साथ-साथ उन्होंने संवाद लेखन की जिम्मेदारी भी निभाई थी. ‘16 वयथिनिले’ और ‘किझाक्के पोगुम रेल’ जैसी फिल्मों में के.भाग्यराज ने सहायक निर्देशक के रूप में भी काम किया था और यहां से उन्होंने इंडस्ट्री की बारीकियों को पहचाना.

उन्होंने अभिनय भी किया

इसके अलावा उन्होंने बहुत सी फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखी. सुवरिल्लाधा चित्थिरांगल, ओरु काई ओसाई, मौना गीतंगल, अंधा 7 नाटकल, डार्लिंग, मुंडनई मुदिचू, धवानी कनवुगल जैसी फिल्मों का उन्होंने निर्देशन किया और इतना ही नहीं उन्होंने इनमें अभिनय भी किया.

इसे भी पढ़ें. हैदराबाद में सड़क का नाम ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’ रखा, Trump बोले- ‘धन्यवाद, ऐसा सम्मान पाने वाला मैं पहला अमेरिकी राष्ट्रपति’

 

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version