Crew की सक्सेस से गदगद हुईं Kareena Kapoor Khan, बोलीं- ‘बॉक्स ऑफिस पर अब एक्ट्रेसेज रिकॉर्ड तोड़ और…’

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं. हाल ही में अभिनेत्री की मूवी क्रू सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, बॉक्स ऑफिस पर जिसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी. उन्होंने इस मूवी में अभिनेत्री कृति सेनन व तब्बू के साथ काम किया था. हाल ही में एक इंटरव्यू में करीना ने अपनी मूवी ‘क्रू’ की सफलता के बारे में बात की. वार्ता के दौरान अभिनेत्री ने फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं की भागीदारी को लेकर भी चर्चा की.

फिल्मों को हिट करवा सकती हैं एक्ट्रेस

राजेश ए कृष्णन के निर्देशन में बनी मूवी ‘क्रू’ ने सिनेमाघरों में 29 मार्च को दस्‍तक दी थी. बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी ने ठीक-ठाक कमाई की थी. अब पीटीआई के साथ बात करते हुए एक्ट्रेस ने इससे जुड़ी कई बातें की हैं. करीना ने कहा, यह इस बारे में नहीं है कि यह हीरो या हीरोइन किसी फिल्म में काम कर रही हैं. यह एक इंसान और उनका प्रदर्शन है, जो फिल्म और कंटेंट को आगे ले जाता है. हम ऐसा करने का प्रयास करते रहेंगे. उन्‍होंने आगे कहा, मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि अब बॉलीवुड एक्ट्रेसेज अपने दम पर फिल्मों को हिट करवा सकती हैं. ‘क्रू’ की कमाई ने साबित कर दिया है कि बॉक्स ऑफिस पर एक्ट्रेसेज रिकॉर्ड तोड़ और बना सकती हैं.

यह भी पढ़े: Kedarnath Temple Opening Date: इस दिन खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, जानिए डेट और टाइमिंग

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version