Kiara Advani Sidharth Malhotra: बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के परिवार में जल्द एक और नन्हा सदस्य जुड़ने वाला है. कपल ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की है. दोनों ने बताया कि वे अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने की तैयारी कर रहे हैं.
Kiara Advani Sidharth Malhotra ने शेयर की तस्वीर
इस खास मौके पर कियारा और सिद्धार्थ ने अपनी एक साल की बेटी सारायाह के साथ एक प्यारी तस्वीर भी शेयर की. तस्वीर में कपल और उनकी बेटी बच्चों के लिए बने छोटे-से क्रोशिया मोजों की एक जोड़ी थामे नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर के जरिए उन्होंने अपने परिवार में आने वाली नई खुशी की ओर इशारा किया.
कपल को मिल रही शुभकामनाएं
कपल ने इंस्टाग्राम पोस्ट में भावुक अंदाज में अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने लिखा कि उन्हें एक बार फिर जिंदगी का सबसे अनमोल तोहफा मिलने वाला है और इस खबर ने उनके दिल को प्यार व कृतज्ञता से भर दिया है. कियारा और सिद्धार्थ की इस घोषणा के सामने आते ही सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयां मिलने लगीं. फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग कपल की इस नई खुशी पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

