Bigg Boss 18 का हिस्सा नहीं बनेंगी कृतिका मलिक, पायल ने किया खुलासा

Bigg Boss 18: अरमान मलिक बिग बॉस ओटीटी 3 पर अपनी दोनों पत्नियों पायल और कृतिका मलिक के साथ नजर आए थे। तीनों में से कृतिक मलिक ने टॉप 5 में अपनी जगह बनाई थी। इसके बाद घर वापसी पर मलिक फैमिली ने अपने ब्लॉग्स में ये रिवील किया था कि कृतिका को बिग बॉस 18 से ऑफर आया है और वो इसमें शामिल होंगी।लेकिन पायल ने बताया कि मलिक फैमिली का कोई भी सदस्य अब कंट्रोवर्सियल रियलिटी शो का हिस्सा नहीं बनेगा।

दरअसल अपने एक ब्लॉग में पायल ने कहा कि बिग बॉस ओटीटी 3 में उनकी मैरिड लाइफ चर्चा का विषय बन गई इस वजह से उन्होंने तय किया है कि भविष्य में आने वाले शो के किसी भी सीजन में वो हिस्सा नहीं लेंगी। लेकिन उन्होंने यह स्पष्ट किया कि वे दूसरे रियलिटी शो करने के लिए तैयार हैं। अरमान की पहली पत्नी पायल ने कहा कि कुछ लोग ऐसे हैं जो अभी भी हमें प्यार करते हैं और हमें बिग बॉस 18 में देखना चाहते हैं,

लेकिन हमारे पूरे परिवार में से कोई भी किसी भी बिग बॉस में नहीं जाना चाहता और वहां पे ना जो इंसान अच्छा कर रहा है उसे कोई देखना पसंद नहीं करता। उन्होंने कहा आप इंसान को व्यक्तिगत तौर पर नहीं देखते, उसके गेम को नहीं देखते। सिर्फ ये देखते हो हमारे परिवार में 3 लोग हैं,अरमान ने दो शादी की हैं और अब हमने यही सोचा है कि कोई भी बिग बॉस में नहीं जाएगा। और किसी रियलिटी शो का आएगा तो जरूर जाएंगे।

आपको बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 3 में पायल शो के दूसरे हफ्ते में ही बाहर हो गई थीं। वहीं दो पत्नियां रखने की वजह से अरमान पर पॉलिगैमी प्रमोट करने का भी आरोप लगा था। दरअसल सोशल मीडिया पर मलिक फैमिली की काफी ज्यादा आलोचना हुई थी। इसके साथ ही अरमान और कृतिका का एक इंटीमेट वीडियो भी वायरल हुआ था,जोकि फेक बताया गया था।

यह भी पढ़े: Khoobsurat Song: स्त्री 2 का नया गाना ‘खूबसूरत’ हुआ रिलीज

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This

Exit mobile version