सुपरस्टार महेश बाबू के भतीजे सिद्धार्थ ने कोरियन गर्लफ्रेंड से की सगाई, भारतीय लुक में खूबसूरत दिखीं ह्येन किम

Mumbai: टॉलीवुड सुपरस्टार महेश बाबू के भतीजे सिद्धार्थ घट्टामनेनी ने अपनी साउथ कोरियन गर्लफ्रेंड ह्येन किम के साथ सगाई कर ली है. जल्द ही शादी की खुशियां दस्तक देने वाली हैं. इस खास मौके की तस्वीरें महेश बाबू की पत्नी नम्रता शिरोडकर ने सोशल मीडिया पर साझा कीं, जिसके बाद यह समारोह चर्चा का विषय बन गया. हालांकि, सबसे ज्यादा ह्येन किम के खूबसूरत भारतीय लुक ने सुर्खियां बटोरीं. जिसे सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है.

सगाई परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में संपन्न

सिद्धार्थ और ह्येन किम की सगाई हैदराबाद में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में संपन्न हुई. समारोह की तस्वीरों में दोनों बेहद खुश नजर आए. कपल ने अपने आउटफिट्स को इस तरह चुना कि दोनों का लुक एक-दूसरे को खूबसूरती से कॉम्प्लिमेंट कर रहा था. यही वजह है कि सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. साउथ कोरिया से होने के बावजूद ह्येन किम ने सगाई के लिए पूरी तरह भारतीय पारंपरिक लुक अपनाया.

खूबसूरत फ्लोरल लहंगा पहना

उन्होंने येलो बेस वाला खूबसूरत फ्लोरल लहंगा पहना, जिस पर गुलाबी, हरे और लाल रंग के बड़े-बड़े फूलों की कढ़ाई की गई थी. लहंगे की चौड़ी बॉर्डर और बारीक एम्ब्रॉयडरी ने उनके पूरे लुक को बेहद एलिगेंट और रॉयल बना दिया. लहंगे पर हल्की सीक्विन वर्क की चमक भी नजर आई, जिसने पारंपरिक डिजाइन में मॉडर्न टच जोड़ दिया. डे फंक्शन के लिए चुना गया यह रंग उन पर खूब फब रहा था.

हैवी एम्बेलिश्ड स्लीवलेस ब्लाउज कैरी

ह्येन किम ने अपने फ्लोरल लहंगे के साथ हैवी एम्बेलिश्ड स्लीवलेस ब्लाउज कैरी किया. ब्लाउज पर गोल्डन सीक्विन, फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी और ग्रीन-ऑरेंज शेड्स की बारीक कढ़ाई की गई थी. डीप नेकलाइन ने उनके लुक को स्टाइलिश और मॉडर्न बनाया. इसके साथ उन्होंने शीयर येलो दुपट्टा एक कंधे पर साड़ी के पल्लू की तरह ड्रेप किया, जिसका फ्लोरल बॉर्डर पूरे लुक में ग्रेस जोड़ रहा था.

रस्मों के दौरान गोल्ड जूलरी शामिल 

अपने ब्राइडल लुक को पूरा करने के लिए ह्येन किम ने रेड स्टोन वाला स्टेटमेंट नेकलेस, मैचिंग ईयररिंग्स, मांगटीका और ब्रेसलेट पहना. रस्मों के दौरान उन्होंने गोल्ड जूलरी भी कैरी की, जिसमें गोल्ड ब्रेसलेट और नेकपीस शामिल था. दिलचस्प बात यह रही कि ट्रेडिशनल लुक के साथ उनके हाथ में ग्रीन कलर की डिजिटल वॉच भी नजर आई, जिसने उनके स्टाइल में एक अलग ही ट्विस्ट जोड़ दिया. वहीं, सॉफ्ट वेवी हेयरस्टाइल और न्यूड टोन मेकअप ने उनकी नैचुरल खूबसूरती को और निखार दिया.

लुक बेहद सटल और क्लासी नजर आया

सिद्धार्थ घट्टामनेनी ने इस खास मौके पर डार्क ग्रीन रंग का टेक्सचर्ड कुर्ता-पायजामा पहना. बिना ज्यादा कढ़ाई या भारी डिजाइन वाले इस आउटफिट में उनका लुक बेहद सटल और क्लासी नजर आया. उन्होंने अपने लुक को पर्ल और स्टेटमेंट पेंडेंट वाली लेयर्ड माला के साथ पूरा किया. उनका आउटफिट ह्येन किम के लहंगे के साथ शानदार कलर को-ऑर्डिनेशन में दिखाई दिया.

दुल्हनों के लिए बेहतरीन इंस्पिरेशन

ह्येन किम का एंगेजमेंट लुक उन दुल्हनों के लिए बेहतरीन इंस्पिरेशन हो सकता है, जो सगाई या मेहंदी जैसे डे फंक्शन में एलिगेंट और फ्रेश लुक चाहती हैं. सॉफ्ट कलर का फ्लोरल लहंगा, हल्का दुपट्टा, स्टेटमेंट जूलरी, नेचुरल मेकअप और सॉफ्ट वेवी हेयरस्टाइल पूरे लुक को बेहद आकर्षक बना सकते हैं. इसके अलावा कपल का कलर-कोऑर्डिनेटेड आउटफिट भी तस्वीरों में काफी खूबसूरत नजर आता है.

ध्यान खींचने में सफल रहीं

इस समारोह में महेश बाबू की पत्नी नम्रता शिरोडकर भी अपने पारंपरिक अंदाज से सभी का ध्यान खींचने में सफल रहीं. उन्होंने पिंक रंग की सिल्क साड़ी पहनी थी, जिसके चौड़े बॉर्डर पर सुनहरी जरी का खूबसूरत काम किया गया था. सिंपल लेकिन एलिगेंट साड़ी के साथ उन्होंने डायमंड नेकलेस और मैचिंग ईयररिंग्स पहने, जिसने उनके पूरे लुक में रॉयल टच जोड़ दिया. उनकी सादगी और ग्रेस ने भी समारोह की तस्वीरों में अलग ही छाप छोड़ी.

इसे भी पढ़ें. विश्व युवा कौशल दिवस: CM योगी बोले- UP में पहले नहीं थी नौकरी, निकलती थी तो चाचा-भतीजे…

Latest News

Mobile Manufacturing Scheme: ₹62,500 करोड़ की नई स्कीम को मंजूरी, भारत बनेगा मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब

केंद्रीय कैबिनेट ने ₹62,500 करोड़ की मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (MPMS) को मंजूरी दे दी है. यह योजना 2026-27 से 2030-31 तक लागू रहेगी और मोबाइल उत्पादन, निर्यात, घरेलू विनिर्माण तथा रोजगार सृजन को बढ़ावा देने पर केंद्रित होगी.

More Articles Like This

Exit mobile version