पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, 70 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, पीएम मोदी ने जताया शोक

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Teejan Bai: भारतीय लोक कला जगत से एक दुखद ख़बर सामने आई है. दरअसल, पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का आज निधन हो गया है. उन्होंने 70 साल की उम्र में रायपुर एम्स में आखिरी साँस ली. बता दें कि वो लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं. शनिवार तड़के 3 बजकर 15 मिनट पर उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके निधन की ख़बर से देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है.

Teejan Bai पद्म विभूषण से की गई थी सम्मानित

पंडवानी गायिका तीजन बाई ने लोक कला को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई. उन्होंने महाभारत की कथाओं को मंच प्रस्तुत किया. उन्हें 1988 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया. 2003 में उन्हें पद्म भूषण से सम्मान किया गया. 2019 में उन्हें पद्म विभूषण से नवाजा गया.

पीएम मोदी ने जताया दुख

तीजन बाई के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख ज़ाहिर किया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है. उन्होंने छत्तीसगढ़ की इस लोक कला को अपनी भव्य प्रस्तुति से दुनियाभर में एक विशिष्ट पहचान दिलाई. उनका जाना कला एवं संस्कृति जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है. शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं. ओम शांति!

ये भी पढ़ें- VIDEO: ‘वाग्धारा सम्मान समारोह 2026’ में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय का संबोधन, तस्वीरों सहित देखिए आयोजन

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version