‘आसान नहीं था संगीत को करियर बनाना!’, अपने संघर्षों को याद कर भावुक हुए राघव सचर, छलक उठा दर्द!

Mumbai: एक इंटरव्यू में संगीतकार राघव सचर अपने संघर्षों के दिनों को याद कर भावुक हो गए. इस दौरान उनका दर्द छलक उठा. राघव ने कहा कि स्कूल के दिनों में मुझे शिक्षकों से भी आलोचना झेलनी पड़ी. एक शिक्षक ने मुझे डिस्ग्रेस तक कह दिया था. उस दौर में जब पारंपरिक शिक्षा को ही सफलता का पैमाना माना जाता था, संगीत को करियर बनाना आसान नहीं था. इसके बावजूद मैं अपने माता-पिता के समर्थन से अपने फैसले पर डटा रहा.

बेहद कम उम्र में हो गई थी शुरुआत

यह कहानी उनके जीवन के उन पहलुओं को उजागर करती है, जहां संघर्ष, अस्वीकृति और आत्मविश्वास ने मिलकर उनकी पहचान गढ़ी. राघव सचर की संगीत यात्रा की शुरुआत बेहद कम उम्र में हो गई थी. महज तीन साल की उम्र में उन्होंने अपने पिता को हारमोनिका बजाते देखा और जिज्ञासा में खुद भी उसे बजाने की कोशिश की. हैरानी की बात यह रही कि उन्होंने वही धुन दोहराई, जिससे उनके भीतर छिपी प्रतिभा की पहली झलक सामने आई.

अस्पताल में होना पड़ा भर्ती

पढ़ाई में रुचि कम होने के कारण उन्हें बोर्डिंग स्कूल भेजा गया, जहां वे संगीत से दूर हो गए. यह दूरी उन्हें भीतर से परेशान करने लगी. इसी दौरान एक विवाद के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा, लेकिन उन्होंने वहां से निकलकर दोबारा अपने जुनून संगीत की ओर लौटने का फैसला किया. आगे चलकर राघव सचर ने Monash University से सैक्सोफोन और फ्लूट में प्रशिक्षण लिया.

आर्थिक चुनौतियों का सामना

यहां उन्हें आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ा और पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए उन्होंने भारत में विज्ञापन प्रोजेक्ट्स पर काम किया. उनकी मेहनत का नतीजा तब दिखा, जब उनके पहले एल्बम में Sunidhi Chauhan, Kailash Kher और Kunal Ganjawala जैसे कलाकारों ने बिना फीस लिए सहयोग किया. यह उनके हुनर के प्रति इंडस्ट्री के भरोसे को दर्शाता है.

बतौर म्यूजिक डायरेक्टर शुरुआत

राघव सचर के करियर में बड़ा मोड़ तब आया, जब Yash Chopra ने उनकी प्रतिभा को पहचानकर उन्हें मौका दिया. उन्होंने फिल्म Kabul Express से बतौर म्यूजिक डायरेक्टर शुरुआत की. इसके अलावा वे ‘Salaam Namaste’, ‘Parineeta’, ‘Dhoom’ और ‘Hum Tum’ जैसी फिल्मों में इंस्ट्रूमेंटलिस्ट के रूप में भी काम कर चुके हैं.

अपना म्यूजिक लेबल चला रहे हैं राघव

आज राघव सचर एक सफल संगीतकार और परफॉर्मर के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं. वे अपना म्यूजिक लेबल चला रहे हैं, नए-नए वाद्य यंत्रों पर प्रयोग कर रहे हैं और संगीत को एक हीलिंग माध्यम के रूप में भी आगे बढ़ा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें. सिवान में पूर्व MLC के भांजे की हत्या करने वाला बदमाश मुठभेड़ में ढेर, पिता ने पुलिस कार्रवाई को ठहराया गलत

Latest News

West Asia Crisis: UAE तट के पास ईरान ने एक जहाज को किया जब्त

West Asia Crisis: पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के पूर्वी तट के पास एक जहाज...

More Articles Like This

Exit mobile version