Ramayana पर बोले रामानंद सागर के बेटे मोती सागर-‘तुलना ठीक नहीं..!’, पुराने सीरियल और नई फिल्म पर दी अपनी राय

Must Read

Mumbai: मशहूर निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है. इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभाते नजर आएंगे. हाल ही में उनका पहला लुक सामने आया है. खास बात यह है कि हनुमान जयंती के अवसर पर फिल्म का टीजर जारी किया गया, जिसमें रणबीर की झलक ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी.

दोनों का फॉर्मेट बिल्कुल अलग

इसी बीच प्रसिद्ध टीवी सीरियल रामायण के निर्माता रामानंद सागर के बेटे मोती सागर ने इस टीजर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. मोती सागर ने पुरानी टीवी रामायण और नई फिल्म की तुलना को लेकर अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि दोनों का फॉर्मेट बिल्कुल अलग है, इसलिए उनकी तुलना करना ठीक नहीं है. जहां टीवी शो कई एपिसोड्स में विस्तृत तरीके से कहानी को दिखाता है, वहीं फिल्म को सीमित समय में पूरी कहानी पेश करनी होती है. ऐसे में दोनों माध्यमों की प्रस्तुति में फर्क होना स्वाभाविक है.

पूरी फिल्म देखना जरूरी

उन्होंने यह भी जोड़ा कि टीवी सीरियल में दर्शकों को हर पहलू विस्तार से समझाने का समय होता है, जबकि फिल्म में कहानी को संक्षेप में और प्रभावशाली तरीके से दिखाना पड़ता है. इसलिए किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पूरी फिल्म देखना जरूरी है. उन्होंने कहा कि उन्हें रणबीर कपूर का राम के रूप में पहला लुक काफी प्रभावशाली लगा. हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि केवल टीजर के आधार पर पूरी फिल्म का आंकलन करना सही नहीं होगा.

बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं रणबीर कपूर

एक इंटरव्यू के दौरान मोती सागर ने रणबीर कपूर की खूब सराहना करते हुए कहा कि वह आज के दौर के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं. उनके अनुसार, रणबीर की अभिनय शैली और इमोशनल गहराई उन्हें एक क्लासिक एक्टर बनाती है. उन्होंने यह भी कहा कि रणबीर ने इस किरदार के लिए काफी मेहनत की होगी, जिसकी झलक टीजर में साफ दिखाई देती है.

दो हिस्सों में रिलीज करने की योजना

फिल्म को दो हिस्सों में रिलीज करने की योजना है और टीजर सामने आने के बाद इसे लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. जहां कुछ लोग इसकी भव्यता और विजुअल्स की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ दर्शक अभी भी पूरी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. इस बीच कई सेलेब्स ने फिल्म की कास्टिंग और सिनेमैटोग्राफी की सराहना की है.

इसे भी पढ़ें. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने इजरायल को कहा ‘कैंसर’, भड़क उठे PM नेतन्याहू, दे दी ये चेतावनी

Latest News

Tesla India ने वाहन बिक्री के पहले पूर्ण वित्त वर्ष में कमाए 247 करोड़ रुपये, मुनाफा 5 करोड़ के पार

Tesla India: एलन मस्क की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी टेस्ला इंडिया मोटर्स एंड एनर्जी ने भारत में अपने पहले...

More Articles Like This