‘राम के रूप में स्वीकार नहीं कर सकता’, रामानंद सागर के पोते ने ‘रामायण’ में रणबीर कपूर की कास्टिंग पर उठाए सवाल

Mumbai: नितेश तिवारी की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज को अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है. इसमें रणबीर कपूर भगवान श्रीराम के किरदार में नजर आएंगे. इसी बीच टीवी सीरियल ‘रामायण’ बनाने वाले रामानंद सागर के पोते शिव सागर ने रणबीर कपूर की कास्टिंग पर सवाल उठाए हैं. शिव सागर ने हाल ही में श्रीराम के रूप में रणबीर कपूर के चयन पर अपनी असहमति जताई. उन्होंने कहा कि केवल उस एक कास्टिंग को छोड़कर मुझे फिल्म की बाकी स्टारकास्ट अच्छी लगी.

राम के रूप में स्वीकार नहीं कर सकता

व्यक्तिगत तौर पर, मैं रणबीर कपूर को राम के रूप में स्वीकार नहीं कर सकता हूं. क्योंकि ‘एनिमल’ जैसी फिल्म देखने के बाद उन्हें इस रूप में देखना मेरे लिए मुश्किल है और उनकी एक पुरानी छवि है. मेरा मानना है कि जब हम पर्दे पर श्रीराम को देखते हैं, तो उस भूमिका के लिए किसी बिल्कुल नए चेहरे को लिया जाना चाहिए था. उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि हमने रणबीर को अलग-अलग भूमिकाओं में देखा है और इसमें कोई शक नहीं कि वह एक बेहतरीन एक्टर हैं.

फिल्म को मार्केटिंग का बड़ा सहारा

व्यक्तिगत रूप से मेरी उनसे कोई शिकायत नहीं है. मुझे लगता है कि मेकर्स ने उन्हें इस प्रोजेक्ट से शायद इसलिए जोड़ा है ताकि फिल्म को मार्केटिंग का बड़ा सहारा मिल सके. हो सकता है कि अगर वे रणबीर को न लेते, तो फिल्म का प्रमोशन उस स्तर पर न हो पाता. यह पहलू भी सोचने वाला है, लेकिन मेरा व्यक्तिगत तौर पर यही मानना है कि ऐसे पौराणिक किरदारों के लिए किसी नए चेहरे को ही मौका दिया जाना बेहतर होता है.’

फिल्म की बाकी स्टारकास्ट की खुलकर तारीफ

शिव सागर ने फिल्म की बाकी स्टारकास्ट की खुलकर तारीफ की, जिसमें ‘रावण’ के रूप में नजर आने वाले यश और”सीता’ का किरदार निभा रहीं साई पल्लवी शामिल हैं. उन्होंने कहा कि आप फिल्म में मजबूत सपोर्टिंग कास्ट ले सकते हैं, जैसे यश इस किरदार में काफी अच्छे लग रहे हैं और साई पल्लवी भी बहुत जंच रही हैं. इनके साथ किसी खास पुरानी छवि का कोई दबाव नहीं है, जबकि रणबीर के साथ यह एक बड़ी चुनौती है. यही वजह है कि हम अपने धारावाहिकों में अक्सर नए चेहरों को ही चुनते हैं, ताकि दर्शकों के मन में उनकी कोई पुरानी छवि या इतिहास न बसा हो.

दो पार्ट में आएगी ‘रामायण’

नितेश तिवारी के निर्देशन बनी फिल्म ‘रामायण’ दो पार्ट में दर्शकों के सामने आएगी. इस फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, रवि दुबे और सनी देओल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. दिलचस्प बात यह है कि रामानंद सागर की ‘रामायण’ में भगवान राम का अमर किरदार निभाने वाले अरुण गोविल इस फिल्म में राजा दशरथ की भूमिका निभाते दिखेंगे. पहला पार्ट इसी साल नवंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि इसका दूसरा पार्ट दिवाली 2027 के मौके पर बड़े पर्दे पर दस्तक देगा.

इसे भी पढ़ें. Earthquake: भूकंप के झटकों से कांपी असम की धरती, जाने कितनी रही तीव्रता

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version