फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज डेट हुई अनाउंस, ‘बॉर्डर 2’ में वरुण धवन की हुई एंट्री

Border 2 release date: साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म ‘बॉर्डर’ ब्लॉकबस्टर फिल्म थी. इस देशभक्ति से भरी फिल्म में सनी देओल, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी सहित कई कलाकारों ने अपनी दमदार एक्टिंग से दिल छू लिया था. ऐसे में अब फैंस के लिए बड़ी खुसखबरी है, दरअसल अब इस फिल्म का मोस्ट अवेटेड सीक्वल आ रहा है. ‘बॉर्डर 2’ के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है.

कब रिलीज होगी ‘बॉर्डर 2’ ?

‘बॉर्डर 2’ में अहम रोल निभा रहे सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमे ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज डेट अनाउंस की गई है. शेयर किये गए पोस्ट मे लिखा गया है, “ सिनेमाघरों में ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी.” इसका मतलब गणतंत्र दिवस के मौके पर ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी. ‘बॉर्डर 2’ का टीजर हाल ही में रिलीज हुई था.सनी देओल ने इस टीजर के साथ अनाउंस किया था कि ‘बॉर्डर 2’ मे वरुण धवन की एंट्री हुई है. सनी देओल ने फिल्म टीजर के साथ कैप्शन में लिखा था “बॉर्डर 2 की बटालियन में फौजी वरुण धवन का वेलकम है.”

फिल्म में लीड रोल प्ले करेंगे सनी देओल

आपको बता दें कि अनुराग सिंह ने ‘बॉर्डर 2’ का निर्देशन किया है. जेपी दत्ता, भूषण कुमार और निधि दत्ता इस फिल्म को प्रोड्य़ूस कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सनी देओल तो इस फिल्म में लीड रोल प्ले करेंगे जबकि आयुष्मान खुराना और दिलजीत दोसांझ जैसे सितारो को भी फिल्म में लिया गया है. विनाली भटनागर और नितीश निर्मल का नाम भी कलाकारों की सूची में शामिल है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version