Rituraj Singh Death: मशहूर टीवी एक्टर ऋतुराज सिंह का निधन, 59 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rituraj Singh Death: टीवी जगत से एक दुखद खबर सामने आई है. मशहूर टीवी एक्टर ऋतुराज सिंह का हार्ट अटैक से निधन हो गया. 20 फरवरी को 59 साल के एक्टर ने अंतिम सांस ली. उनकी मौत की खबर से पूरे टीवी जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. एक्टर रिएलिटी गेम शो ‘तोल मोल के बोल’, हिटलर दीदी, आहट और अदालत, दीया और बाती हम, अनुपमा जैसे टीवी शो से अपनी अलग पहचान बनाई थी. हाल ही में एक्टर इंडियन पुलिस फोर्स में नजर आए थे.

दोस्त ने की निधन की पुष्टि

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋतुराज के करीबी दोस्त अमित बहल ने एक्टर की मौत की पुष्टि की है. उन्होंने बताया, “हां, कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया है. उन्हें कुछ समय पहले पेनक्रियाज के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, घर लौटने पर कुछ हृदय संबंधी जटिलताएं हुईं और उनका निधन हो गया.”

अस्पताल में भर्ती थे ऋतुराज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर अग्नाशय के इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट थे. कल 19 फरवरी को अस्पताल से घर लौटते वक्त कार्डियक अरेस्ट से उनकी मौत हो गई. उनका दुनिया से अचानक यूं चले जाना गहरे सदमे जैसा है. हाल ही में एक्टर टीवी शो अनुपमा से दर्शकों का दिल जीत रहे थे. उनके फैंस उन्हें वापस से शो में देखने के लिए एक्साइटेड थे. उनका जाना टीवी इंडस्ट्री के लिए भारी क्षति है.

अरशद वारसी ने जताया शोक

एक्टर के निधन पर तमाम सेलेब्स और फैंस उन्हें श्रद्धांजली दे रहे हैं. एक्टर अरशद वारसी ने भी ऋतुराज को नम आंखों से श्रद्धांजली ही है. एक्टर ने एक्स अकाउंट पर लिखा, “मुझे यह जानकर बहुत दुख हुआ कि ऋतुराज का निधन हो गया. हम एक ही बिल्डिंग में रहते थे, वह एक निर्माता के रूप में मेरी पहली फिल्म का हिस्सा थे. एक दोस्त और एक महान अभिनेता खो दिया… आपकी याद आएगी भाई…” बता दें कि एक्टर ऋतुराज से पहले ‘अनुपमा’ फेम नितेश पांडे ने भी अचानक दुनिया को अलविदा कह दिया. 51 की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के कारण उनकी भी मौत हुई थी.

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version