सलमान खान ने बेचा बांद्रा वाला लग्जरी अपार्टमेंट, ₹3.50 करोड़ में हुई डील, सुपरस्टार ने अच्छा-खासा कमाया मुनाफा

Mumbai: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपने रियल एस्टेट निवेश को लेकर लगातार चर्चा में रहते हैं. इसी बीच सुपरस्टार ने मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा वेस्ट में स्थित अपना एक अपार्टमेंट 3.50 करोड़ रुपये में बेच दिया है. प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के मुताबिक, यह फ्लैट 3.50 करोड़ रुपये में बेची गई है. सलमान ने यही फ्लैट साल 2015 में 2.88 करोड़ रुपये में खरीदा था.

कारपेट एरिया 758 स्क्वायर फीट

दस्तावेजों के मुताबिक, यह अपार्टमेंट शिव-अस्थान हाइट्स नामक रिहायशी इमारत में स्थित है. इस अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 758 स्क्वायर फीट है. यह सौदा कारपेट एरिया पर करीब 46,000 रुपये प्रति स्क्वायर फीट की दर से हुआ है. साल 2026 में इसे 3.50 करोड़ में बेचकर सलमान खान ने इस डील पर अच्छा-खासा मुनाफा कमाया है. यह ट्रांजैक्शन 9 जुलाई 2026 को रजिस्टर किया गया था, जिसमें 21 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी और 30,000 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान किया गया है.

दो कार पार्किंग स्पेस भी मिला

इस प्रॉपर्टी को मुनीरा अकबराली डांडावाला, मेहंदीअली अकबराली डांडावाला और जेहरा मेहंदीअली डांडावाला नामक खरीदारों ने संयुक्त रूप से खरीदा है. इस डील के तहत खरीदारों को अपार्टमेंट के साथ दो कार पार्किंग स्पेस भी मिला है. हालांकि, इस सौदे को लेकर सलमान खान या खरीदारों की ओर से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है. सलमान खान लंबे समय से मुंबई के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट्स में अपने परिवार के साथ रहते हैं. वह 1974 से इसी इलाके में रह रहे हैं और बांद्रा में उनकी कई आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियां भी हैं.

रियल एस्टेट में कई बड़े निवेश

पिछले कुछ सालों में एक्टर ने रियल एस्टेट में कई बड़े निवेश किए हैं. यह पहली बार नहीं है जब सलमान ने बांद्रा की किसी प्रॉपर्टी की बिक्री की हो. इससे पहले जुलाई 2025 में भी उन्होंने शिव-अस्थान हाइट्स में स्थित 1,318 वर्ग फुट का एक अपार्टमेंट 5.35 करोड़ रुपये में बेचा था. उस समय भी यह सौदा प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के जरिए सामने आया था.

इसे भी पढ़ें. Vietnam Boat Accident: वियतनाम में डूबी भारतीय पर्यटकों की नाव, 15 लोगों की मौत, सवार थे 32 लोग

Latest News

गाजीपुर में नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का भव्य समापन, महाराष्ट्र बना चैंपियन, यूपी को मिला दूसरा स्थान

52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 एवं स्पेशल ओलम्पिक प्रतियोगिता का समापन हो गया. अंतिम दिन पांच भार वर्गों में मुकाबले हुए और महाराष्ट्र ने 99 अंकों के साथ ओवरऑल टीम चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया.

More Articles Like This

Exit mobile version