हॉलीवुड इंडस्ट्री को बड़ा झटका: ज्यूरासिक पार्क के लोकप्रिय अभिनेता सैम नील का 78 की उम्र में निधन

New Zealand: ज्यूरासिक पार्क फिल्म सीरीज के लोकप्रिय अभिनेता सैम नील का 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. परिवार ने भी उनके निधन की आधिकारिक पुष्टि कर दी है. फिलहाल परिवार ने सभी से उनकी निजता का सम्मान करने और इस कठिन समय में उनका साथ देने की अपील की है. खास बात यह है कि सैम नील के निधन के बावजूद उनके दो बड़े प्रोजेक्ट्स अभी रिलीज होना बाकी हैं, जिन्हे अब दरसगांक उनकी आखिरी यादों के रूप में देख पाएंगे.

सिडनी में अंतिम सांस ली

सैम नील के परिवार ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए एक आधिकारिक बयान जारी किया. बयान में कहा गया कि बेहद भारी मन से वे यह जानकारी साझा कर रहे हैं कि 13 जुलाई 2026 को सैम नील ने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में अंतिम सांस ली. अपने आखिरी पलों में वह अपने परिवार के बीच थे और पूरी गरिमा के साथ इस दुनिया को अलविदा कह गए. परिवार ने बताया कि इस दुःख के लिए वो बिलकुल भी तैयार नहीं थे. लेकिन परिवार वाले इस बात से सुकून में हैं की जाने से पहले वो पूरी तरह कैंसर से मुक्त थे.

पूरे मेडिकल स्टाफ का दिल से आभार

परिवार ने उनकी देखभाल करने के लिए सेंट विंसेंट प्राइवेट हॉस्पिटल और वहां के पूरे मेडिकल स्टाफ का दिल से आभार व्यक्त किया. साथ ही कहा कि अंतिम संस्कार और अन्य जरूरी जानकारी उचित समय पर साझा की जाएगी. 90 और 2000 दशक में अपनी दमदार एक्टिंग से करोड़ों दर्शकों का दिल जीतने वाले सैम ने स्लीपिंग डॉग, जस्ट आउट ऑफ रीच, पोसेसन, द जर्नलिस्ट, द ब्लड ऑफ अदर्स, द कंट्री गर्ल्स, शैडो ऑफ चाइना, द पियानो, ज्यूरासिक पार्क, ज्यूरासिक पार्क 2, द डिश, पर्फेक्ट स्ट्रेंजर्स, स्केप प्लान, द हंटर, ज्यूरासिक वर्ल्ड डॉमेनियन जैसी फिल्मों में काम किया है.

इंडस्ट्री को बहुत सी हिट फिल्में दीं

1975  में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की और इंडस्ट्री को बहुत सी हिट फिल्में दीं. अपनी एक्टिंग से उन्होंने बहुत लोगों का दिल जीता और इतना ही नहीं उन्हें उनकी एक्टिंग के लिए बहुत से इनाम भी मिलें. 13 जुलाई को सैम नील का निधन हो चुका है लेकिन जल्द ही उनके दो बड़े प्रोजेक्ट आने वाले हैं. इन दो फिल्मों ले फैंस उनकी याद के साथ सैम को देख पाएंगे.

इसे भी पढ़ें. गोरखपुर में मुठभेड़ः STF ने एक लाख के इनामी मुस्तफिजुल का काम किया तमाम

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version