विवादों में फंसी फिल्म ‘हक’ की रिलीज़ का रास्ता साफ, जानें हाईकोर्ट में क्यों दायर की गई थी याचिका?

Madhya Pradesh: विवादों में फंसी फिल्म ‘हक’ की रिलीज़ का रास्ता अब साफ हो गया है. मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने इस फिल्म हक की रिलीज़ पर रोक लगाने की मांग को खारिज कर दिया है. यह याचिका इंदौर की शाह बानो बेगम की बेटी सिद्दिका बेगम खान ने दायर की थी. अदालत ने कहा कि याचिका में कोई ठोस आधार नहीं है. इसके साथ ही अब फिल्म 7 नवंबर (शुक्रवार) को रिलीज़ होने का तैयार है. रिलीज से पहले ही ये फिल्म विवादों के घेरे में आ गई थी.

शाहबानो केस पर बनी फिल्म ‘हक’ पर रोक लगाने से इनकार

फिल्म ‘हक’ के रिलीज को रोकने के लिए शाहबानो की बेटी सिद्दीका बेगम खान ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट का रुख किया था. मंगलवार को इस मामले में सुनवाई हुई. कोर्ट ने इस मामले में आज भी सुनवाई की. इस दौरान मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने शाहबानो केस पर बनी फिल्म ‘हक’ पर रोक लगाने से इनकार कर दिया और शाहबानो बेगम की बेटी की ओर से पेश याचिका को निरस्त कर दिया.

हाईकोर्ट में 2 घंटे तक चली सुनवाई

शाहबानो परिवार के वकील ने तौसीफ वारसी ने बताया कि फिल्म ‘हक’ की रिलीज पर रोक लगाने से जुड़ी याचिका पर मंगलवार को हाईकोर्ट में 2 घंटे तक सुनवाई चली. इस दौरान दोनों पक्षों की दलीलों को सुना गया. बाद में न्यायालय ने इस मामले में सुनवाई की अगली सुनवाई के लिए गुरुवार का दिन निर्धारित किया था. आज की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया.

शाह बानो के संघर्षमय जीवन और मुकदमे से प्रेरित है यह फिल्म

फिल्म ‘हक’ में यामी गौतम धर और इमरान हाशमी मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म शाह बानो बेगम के संघर्षमय जीवन और उनके उस प्रसिद्ध मुकदमे से प्रेरित बताई जा रही है, जिसमें 1985 में सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम महिलाओं के भरण-पोषण के अधिकार पर ऐतिहासिक फैसला दिया था. शाह बानो बेगम का निधन वर्ष 1992 में हो गया था. उनकी बेटी सिद्दिका बेगम ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए कहा था कि फिल्म उनके परिवार की अनुमति के बिना बनाई गई है और इसमें उनकी मां के निजी जीवन को गलत तरीके से दिखाया गया है.

इसे भी पढ़ें. ‘गलती से ठगबंधन की सरकार बनी तो चंपारण मिनी चंबल बन जाएगा’ बिहार में अमित शाह का राहुल-तेजस्वी पर हमला

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version