मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए Shahrukh Khan, स्टाइलिश लुक में किंग खान ने जीता फैंस का दिल

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अपने फैंस के दिलों में राज करते हैं. दुनियाभर में एक्टर की तगड़ी फैन फॉलोइंग है. हाल ही में एक्टर को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. मुंबई एयरपोर्ट से एक्टर की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. शाहरुख खान का एयरपोर्ट पर स्टाइलिश लुक देखकर फैंसउनपर फिदा हो गए और उनकी तारीफ करने लगे.

शाहरुख खान का स्टाइलिश लुक वायरल

वायरल वीडियो में शाहरुख खान टी-शर्ट के ऊपर ब्राउन लेदर जैकेट, डेनिम जींस और शूज पहने हुए दिख रहे हैं. उन्होंने डार्क सनग्लासेस और कैप पहनी है. साथ एक बैग भी कैरी किया है.वायरल वीडियो में शाहरुख खान एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए दिख रहे हैं. इस दौरान एक्टर के साथ उनकी मैनेजर पूजा ददलानी भी नजर आईं.

फैंस ने की किंग  खान की तारीफ

एयरपोर्ट से बाहर निकलते वक्त किंग खान ने पैपराजी के सामने पोज नहीं दिया. एक्टर सीधे अपनी कार में जाकर बैठकर वहां से चले गए. फैंस शाहरुख खान के वीडियो पर कमेंट्स करते हुए उनकी जमकर तारीफ कर रहे है. एक ने लिखा, वो हैं डॉन. शाहरुख खान के वीडियो को जमकर लाइक और शेयर किया जा रहा है. वहीं एक फैन ने लिखा, ‘ओजी डॉन.’ दूसरे ने कमेंट किया, ‘जब मैं आपको देखता हूं तो खुशी मिलती है. किंग शाहरुख खान. आपको ढेर सारा प्यार’.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version