मौत की अफवाहों पर भड़के शक्ति कपूर, तोड़ी चुप्पी, बोले-‘मैं बिल्कुल फिट और स्वस्थ हूं’, अब कराउंगा FIR

Must Read

Mumbai: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर ने अपने निधन पर फैलाए जा रहे झूठी खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए इसका खंडन किया है. शक्ति कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह पूरी तरह स्वस्थ नजर आए. वीडियो में उन्होंने साफ कहा कि उनके निधन की खबर पूरी तरह गलत है और लोग ऐसी अफवाहों पर भरोसा न करें.

वह बिल्कुल फिट और स्वस्थ

अभिनेता ने कहा कि वह बिल्कुल फिट और स्वस्थ हैं. वीडियो में शक्ति कपूर ने नाराजगी जताते हुए कहा कि इस तरह की झूठी खबरें न केवल कलाकार बल्कि उनके परिवार और करीबियों को भी परेशान करती हैं. उन्होंने लोगों से अपील की कि बिना पुष्टि के किसी भी खबर को आगे शेयर न करें. दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक झूठी खबर तेजी से वायरल हो गई, जिसने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया.

शोक संदेशों की आ गई बाढ़ 

इंटरनेट पर कई पोस्ट्स में दावा किया गया कि अभिनेता शक्ति कपूर का निधन हो गया है. देखते ही देखते सोशल मीडिया पर शोक संदेशों की बाढ़ आ गई. हालांकि कुछ ही देर बाद खुद शक्ति कपूर सामने आए और इन खबरों को पूरी तरह फर्जी बताया. अभिनेता ने इस मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि वह कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में हैं. उन्होंने साफ कहा कि जो लोग ऐसी झूठी बातें फैला रहे हैं, उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जाएगी.

पुलिस में भी शिकायत करने की योजना

रिपोर्ट्स के अनुसार अभिनेता साइबर पुलिस में भी शिकायत करने की योजना बना रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली फेक न्यूज को लेकर एक बार फिर बहस शुरू हो गई है. पिछले कुछ समय में कई फिल्म और टीवी सितारे इस तरह की अफवाहों का शिकार हो चुके हैं. कई बार ऐसी खबरें फैंस और परिवार के लिए मानसिक तनाव का कारण बन जाती हैं.

अलग अंदाज आज भी दर्शकों को पसंद

शक्ति कपूर हिंदी सिनेमा के जाने-माने कलाकारों में गिने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर में खलनायक से लेकर कॉमेडी तक कई यादगार किरदार निभाए हैं. उनकी कॉमिक टाइमिंग और अलग अंदाज आज भी दर्शकों को पसंद आता है. लंबे फिल्मी करियर में उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर अपनी खास पहचान बनाई है.

इसे भी पढ़ें. भगवा वस्त्र… CM योगी जैसी वेशभूषा! मंच पर पहुंचा ‘छोटा योगी’, मुन्ने के जवाब ने जीत लिया मुख्यमंत्री दिल

Latest News

मथुरा में हादसाः बस चालक को आई झपकी, मौत की नींद सो गई चार जिंदगी, कई घायल

Mathura Accident: यूपी के मथुरा भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. सोमवार की देर रात यमुना एक्सप्रेस-वे पर...

More Articles Like This