ईशा फाउंडेशन की महाशिवरात्रि में जमकर थिरकीं तमन्ना भाटिया, दिखा भक्ति का नया रंग

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Tamannaah Bhatia: सद्गुरु द्वारा ईशा फाउंडेशन में आयोजित महाशिवरात्रि के जश्न में बॉलीवुड सेलेब्स का जमावड़ा देखने को मिला. शिव की भक्ति में लीन होकर भारतीय सिनेमा के कई बड़े स्टार्स और सिंगर को डांस करते हुए देखा गया. बॉलीवुड और साउथ एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया का डांस वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे लोगों के साथ थिरकती दिखीं.

शिव की भक्ति में लीन दिखीं Tamannaah Bhatia

तमन्ना भाटिया कई सालों से महाशिवरात्रि के जश्न का हिस्सा बनती आ रही हैं, और इस बार भी वे भगवान शिव की भक्ति में लीन दिखीं. सिंपल व्हाइट लुक के साथ अभिनेत्री को पूरे जोश के साथ डांस करते हुए देखा गया. अभिनेत्री का डांस सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है. वहीं भव्य समारोह में बॉलीवुड सिंगर सलीम मर्चेंट को भी देखा गया. उन्होंने ईशा फाउंडेशन के दौरे का अनुभव शेयर किया, जो उनके लिए शानदार रहा.

यहां आते ही अनोखी ऊर्जा का अनुभव महसूस होता है

गायक ने कहा, “यहां बहुत प्रेम और स्नेह है. भक्त एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं, और उनकी मुस्कान और अभिवादन में आप स्वयं भगवान महादेव की उपस्थिति का अनुभव कर सकते हैं. उनका आनंद और भक्ति दिव्यता को दर्शाती है. यहां आते ही अनोखी ऊर्जा का अनुभव महसूस होता है और वो शिव है, जिसे शब्दों में बयान करना मुश्किल है.”

अभिनेत्री सारा अर्जुन भी आईं नजर

महाशिवरात्रि के भव्य कार्यक्रम में धुरंधर अभिनेत्री सारा अर्जुन और श्रीनिधि शेट्टी को भी देखा गया. दोनों अभिनेत्रियों के लिए महाशिवरात्रि के भव्य समारोह का अनुभव बहुत अच्छा रहा. धुरंधर अभिनेत्री सारा अर्जुन ने बताया कि महाशिवरात्रि उनके लिए सिर्फ त्योहार नहीं बल्कि एक आध्यात्मिक राह के जरिए शिव से जुड़ने का तरीका है. सारा बीते चार साल से समारोह का हिस्सा बन रही हैं और अपनी सफलता का श्रेय भी वे अपने माता-पिता को देती हैं.

180 देशों के लोग हुए शामिल

सारा एक छात्र के रूप में पहली बार फाउंडेशन से जुड़ी थी और तब से लेकर अब तक खुद को आने वाले समय के लिए तैयार कर रही हैं. बता दें कि कोयंबटूर में हुए महाशिवरात्रि के महाआयोजन में 180 देशों के लोगों ने शामिल होकर इसे भव्य और भक्तिमय बनाया. सद्गुरु भी महाशिवरात्रि को पूजा-पाठ के साथ ध्यान का दिन मानते हैं. उनका कहना है कि शिवतत्व से मिलने के लिए मन का जागृत होना जरूरी है.

ये भी पढ़ें- भारतीय सेना ने तैयार किया ‘भैरव’ बटालियन, जानिए क्या है अमिताभ बच्चन से इसका कनेक्शन

Latest News

पाकिस्तान में भीषण हादसा: डिवाइडर से टकराकर पलटी बस, 11 लोगों की मौत, 30 से अधिक घायल

Accident in Pakistan: पाकिस्तान से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां पंजाब प्रांत में बुधवार को...

More Articles Like This

Exit mobile version