‘फिल्म इंडस्ट्री में वेटरन का मतलब सिर्फ चालाक और धूर्त इंसान’, तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर कसा तंज

Mumbai: एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने कहा है कि फिल्म इंडस्ट्री में किसी भी कलाकार का उम्र के आधार पर सम्मान नहीं होना चाहिए. हर किसी का सम्मान सिर्फ चरित्र के आधार पर हो. तनुश्री दत्ता आगे कहती हैं कि फिल्म इंडस्ट्री में वेटरन का मतलब सिर्फ चालाक और धूर्त इंसान होता है. तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर ‘मी टू’ के आरोप लगाए थे. एक्ट्रेस अपने आरोपों को साबित करने के लिए एक लंबी लड़ाई लड़ रही थीं.

नाना पाटेकर पर साधा निशाना

तनुश्री अक्सर सोशल मीडिया के जरिए नाना पाटेकर पर निशाना साधती रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अपनी बात कही है. सोमवार को तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड में अपने सफर और इस दौरान मिली सीख के बारे में बात की. उन्होंने लिखा कि मुझे भी यही लगा था कि उम्रदराज एक्टर है, कोई काम नहीं दे रहा, मदद कर देती हूं. लेकिन नहीं, बॉलीवुड में ‘वेटरन’ का मतलब है शातिर-दिमाग, मंझा हुआ खिलाड़ी, जो घाट-घाट का पानी पीकर सारी चालबाजी सीख चुका है, जिसको सारी मीडिया और पब्लिक मैनिपुलेशन आती है.

अपने पक्ष में करने का तरीका

तनुश्री ने लिखा कि वे अपनी वरिष्ठता और अनुभव की छवि के पीछे अपनी असलियत छिपा सकते हैं. ऐसे लोगों को मीडिया और जनता की धारणा को अपने पक्ष में करने का तरीका पता होता है. एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने चेतावनी देते हुए लिखा कि ऐसे इंसान पर सिर्फ उनकी उम्र की वजह से भरोसा न करें. इनमें से कुछ बहुत ही बुरे और नकारात्मक लोग, जिनके युवाओं के प्रति बहुत ही बुरे और घटिया इरादे हैं, वेटरन की कैटेगरी में हैं.

बॉलीवुड ने घटना को बार-बार देखा

वो आगे कहती हैं कि फिल्म इंडस्ट्री में उनका सामना कुछ ऐसे दिग्गजों से हुआ जो युवा और विशेषाधिकार प्राप्त लोगों से नफरत करते हैं और उन्हें बर्बाद करने के लिए कुछ भी करेंगे. बॉलीवुड ने इस घटना को बार-बार देखा है. तनुश्री ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि किसी इंसान को उसकी उम्र, शक्ल या बैकग्राउंड देखकर अच्छा या बुरा नहीं मानना चाहिए. असली पहचान उसके भीतर के स्वभाव और उसके कर्मों से होती है.

शालीनता का मुखौटा

तनुश्री दत्ता आगे कहती हैं कि यह दुनिया हम जैसे लोगों ने बनाई है और उन लोगों द्वारा नष्ट की जाती है, जो शालीनता का मुखौटा पहनते हैं’. तनुश्री दत्ता के इस पोस्ट को नाना पाटेकर से जोड़कर देखा जा रहा है. सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हैं कि एक्ट्रेस ने इस पोस्ट के जरिए नाना पाटेकर पर तीखी टिप्पणी की है.

इसे भी पढ़ें. UP: 3572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने सौंपे नियुक्ति पत्र, दी बधाई

Latest News

‘बाप’ वाले बयान पर खरगे से माफी की मांग, दिल्ली-पटना से लेकर बेंगलुरु में BJP का प्रदर्शन

Mallikarjun Kharge Remark: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में बीजेपी...

More Articles Like This

Exit mobile version