सोशल मीडिया पर हो रही Malaika Arora को बायकॉट करने की मांग, जाने क्यों ?

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन मलाइका अरोड़ा अपने से जुड़े फोटोज और वीडियोज अपने फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। अपनी फिटनेस को लेकर मलाइका अरोड़ा काफी सजग रहती हैं और अक्सर रिवीलिंग ड्रेस पहनकर अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करती हैं। मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपना एक वीडियो शेयर किया है, जो लोगों का ध्यान खींच रहा है। शेयर किए गए वीडियो को लेकर मलाइका अरोड़ा को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया, जिसमे मलाइका अरोड़ा के अलग-अलग क्लिक देखे जा सकते हैं। वीडियो में एक्ट्रेस कभी बिकिनी पहनकर पूल में एंजॉय कर रही हैं तो कभी खाना खाते हुए दिख रही हैं। एक्ट्रेस ने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है ‘पैराडाइज।’ मलाइका अरोड़ा के इस वीडियो पर उनके फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं,जबकि मलाइका अरोड़ा को सोशल मीडिया के तमाम यूजर्स ने ट्रोल भी किया।

मलाइका अरोड़ा की पर्सनल लाइफ

मलाइका अरोड़ा के वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘बायकॉट मलाइका अरोड़ा।’ इसके साथ ही एक यूजर ने लिखा ’50 की एज में 25 दिखने का घमंड है,जबकि एक यूजर ने लिखा है, ‘कौन सी जड़ी-बूटी खाती हो।’ इसके अलावा एक यूजर ने लिखा है, ‘मैडम मालदीव में हैं।वहीँ अगर हम मलाइका अरोड़ा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने अरबाज खान से शादी की थी। दोनों के एक बेटा अरहान खान है। हालांकि अब अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा का तलाक हो गया है। वहीं अरबाज खान से तलाक लेने के बाद मलाइका ने अर्जुन कपूर को डेट करना शुरू कर दिया था,लेकिन अब मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें आ रही हैं।

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This

Exit mobile version