दिग्गज सिंगर विक्टर का 74 की उम्र में निधन, ट्रम्प ने जताया शोक, बोले- अब कैसे बजेगा मेरा लोकप्रिय गीत!

Texas: मशहूर दिग्गज सिंगर विक्टर विलिस का 74 की उम्र में निधन हो गया है. उनके निधन की जानकारी उनकी पत्नी ने सोशल मीडिया के जरिए दी. संगीत प्रेमियों के साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी विक्टर विलिस के निधन पर शोक जताया है. टेक्सास में जन्मे मशहूर डिस्कोग्रुप विलेज पीपल के प्रमुख गायक विक्टर विलिस के निधन से संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है और इंडस्ट्री ने अपने एक बेहद प्रतिभाशाली और प्रतिष्ठित गायक को खो दिया है.

एक गंभीर बीमारी की वजह से निधन 

उनके गाने की आज भी उतने ही फेमस हैं, जितने पहले थे. खबरों के मुताबिक एक गंभीर बीमारी की वजह से उनका निधन हो गया है. पत्नी ने सोशल मीडिया ने बताया कि एक गंभीर बीमारी की वजह से विक्टर विलिस ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. वर्ष 1977 में निर्माता जैक्स मोराली के साथ मिलकर मशहूर डिस्को ग्रुप विलेज पीपल की नींव रखी थी. सत्तर के दशक के आखिर में उन्होंने ‘Y.M.C.A.’, ‘In the Navy’ और ‘Macho Man’ जैसे कई यादगार हिट गानों को अपनी आवाज दी और उनके लेखन में भी अहम भूमिका निभाई.

डांस प्रेमियों के बीच बेहद लोकप्रिय

ये गाने दुनियाभर के म्यूजिक और डांस प्रेमियों के बीच बेहद लोकप्रिय हुए. अपने रंग-बिरंगे कपड़ों और शानदार स्टेज परफॉरमेंस और पुलिस ऑफिसर वाले आइकोनिक लोक के कारण विक्टर विलिस पॉप म्यूजिक की दुनिया की एक अलग पहचान बन गए थे. सिंगर विक्टर विलिस के निधन की खबर सुनने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी अपना शोक व्यक्त किया है. अपने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखते हुए उनकी तारीफ की और कहा की वो बहुत प्रतिभाशाली, मिलनसार और सकारात्मक व्यक्तित्व के इंसान थे.

चुनावी रैलियों में लोकप्रिय गीत बजाया जाता था

ट्रंप ने यह भी कहा कि विक्टर को इस बात की खुशी होती थी कि उनकी चुनावी रैलियों में Village People का लोकप्रिय गीत ‘Y.M.C.A.’ बजाया जाता था. उन्होंने आगे कहा कि इस साल जुलाई में अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस के समारोह के दौरान जब भी यह गीत सुनाई देगा, वह विक्टर विलिस को सम्मान और श्रद्धा के साथ याद करेंगे.

इसे भी पढ़ें. थाईलैंडः बच्चे ने तीर्थयात्रियों पर चढ़ाया पिकअप ट्रक, आठ बौद्ध भिक्षुओं की मौत, कई घायल

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version