रिलीज से तीन दिन पहले अक्षय की ‘वेलकम टू द जंगल’ पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, 18 कट के बाद मिली मंजूरी

New Delhi: अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के रिलीज से पहले ही सेंसर बोर्ड ने कट लगा दिए हैं. फिल्म से जैकलीन फर्नाडिज और दिशा पाटनी के कई सीन हटा दिए गए है. हालांकि फिल्म को फाइनली सेंसर बोर्ड (CBFC) से U/A 16+ सर्टिफिकेट मिल गया है. लेकिन मेकर्स को फिल्म में कई बदलाव भी करने पड़े. ‘वेलकम टू द जंगल’ में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडिस समेत कई स्टार नजर आने वाले हैं.

फिल्म के कई डायलॉग्स को भी बदला

अक्षय कुमार की फिल्म को कुल 18 कट्स और बदलाव के सुझाव के बाद फाइनली रिलीज की मंजूरी मिल गई है. अब तक सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के कई डायलॉग्स को भी बदला गया है. ‘पानी ऑफ कश्मीर’ वाली लाइन तो पूरी तरह काट दी गई है. इसके अलावा ‘देश की टट्टी जैसे शब्दों को भी फिल्म से पूरी तरह हटा दिया गया है. फिर गोरखा रेजिमेंट की जगह ‘तुम आर्मी से हो? कर बदलाव किया है.

जरनल को सर या ऑफिसर कर दिया

फिल्म में यूज होने वाले शब्द जरनल को सर या ऑफिसर कर दिया गया है.इन सभी बदलावों के अलावा फिल्म के कई मजाकिया डायलॉग भी बदले गए हैं, जैसे ‘काला पैदा हुआ है, कोयला है. इनकी जगह फिल्म में सादा पैदा हुआ है, नमूना हुआ है, जैसे शब्द शामिल किए गए हैं. इसके अलावा ‘याद करो कुर्बानी, मुंह में भर लो पानी’ की जगह अब ‘जो शहीद होने जा रहा था, उसके मुंह में भर लो पानी किया गया है. सेंसर बोर्ड ने कुछ शब्दों पर भी आपत्ति जताई थी. उन शब्दों को भी फिल्म से बदल दिया गया है.

10 सेकेंड का एक सीन डिलीट ही करा दिया

इसके अलावा करीब 10 सेकेंड का एक सीन को तो डिलीट ही करा दिया गया है. फिल्म के कई सीन पर भी सीधी कैंची चलाई गई हैं, इनमें बिकिनी में फिल्माए गए कुछ ग्लैमरस शॉट्स, महिलाओं के हिप्स, जो बहुत ही क्लोज-अप और बार-बार दिखाए जा रहे थे. इसके अलावा दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडिस के भी कई सेंसुअस सींस काट दिए गए हैं. लेकिन इतने कट के बाद भी फिल्म की लंबाई में कोई बड़ा अंतर नहीं आया है.

26 जून 2026 को रिलीज

इस कॉमेडी फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 44 मिनट 50 सेकेंड है. अहमद खान फिल्म के निर्देशन की कमान संभाल रहे हैं, फिल्म 26 जून 2026 को थिएटर में रिलीज होने जा रही है.

इसे भी पढ़ें. ‘हम ट्रंप के इशारे पर काम नहीं करते’, लेबनान से सेना हटाने से नेतन्याहू ने किया इनकार

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version