पेशाब में खून दिखाई देना कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का संकेत! समय पर जांच कराना सबसे महत्वपूर्ण

Must Read

Health Tips: पेशाब में खून दिखाई देना किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है. इसलिए समय रहते इसकी जांच कराना बेहद जरूरी है. मेडिकल भाषा में इसे हेमैच्यूरिया कहा जाता है. डॉक्टरों का कहना है कि यह ऐसा लक्षण है जो किसी भी व्यक्ति को चिंतित कर सकता है. कई बार लोग इसे सामान्य समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, खासकर तब जब यह अपने आप ठीक हो जाए. इस समस्या में समय पर जांच कराना सबसे महत्वपूर्ण है.

दो तरह की हो सकती है यह समस्या 

विशेषज्ञों का कहना है कि बिना दर्द के पेशाब में खून दिखे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए, ताकि किसी गंभीर बीमारी को शुरुआती चरण में ही पकड़ा जा सके और उसका इलाज आसानी से हो सके. डॉक्टरों के मुताबिक जब किडनी, यूरिनरी ट्रैक्ट या ब्लैडर से खून के लाल कण पेशाब में आ जाते हैं. यह समस्या दो तरह की हो सकती है. एक जिसमें खून साफ दिखाई देता है और दूसरी जिसमें इसका पता सिर्फ जांच से चलता है.

किसी गंभीर बीमारी या कैंसर का संकेत

अगर बिना दर्द के पेशाब में खून दिखे तो इसे गंभीरता से लेना चाहिए. हर बार यह जरूरी नहीं कि यह किसी गंभीर बीमारी या कैंसर का संकेत हो. इसके पीछे किडनी स्टोन, यूरिन इन्फेक्शन, प्रोस्टेट का बढ़ना या किडनी से जुड़ी अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं. लेकिन अगर यह समस्या बार-बार हो या बिना किसी दर्द के दिखाई दे तो इसे अनदेखा करना सही नहीं है.

खून आना ब्लैडर कैंसर का शुरुआती लक्षण

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, पेशाब में खून आना ब्लैडर कैंसर का शुरुआती लक्षण हो सकता है. इस स्थिति में यूरिन का रंग गुलाबी, नारंगी या गहरा लाल हो सकता है. इसके अलावा किडनी कैंसर में भी यह लक्षण दिखाई दे सकता है, जिसके साथ पीठ दर्द, वजन कम होना और कमजोरी जैसे लक्षण भी नजर आते हैं.

धूम्रपान करने वाले लोगों में और अधिक खतरा

प्रोस्टेट कैंसर के उन्नत चरण में भी यह समस्या देखी जा सकती है. धूम्रपान करने वाले लोगों में इसका खतरा और अधिक होता है. डॉक्टर आमतौर पर यूरिन टेस्ट, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन या सिस्टोस्कोपी जैसी जांच कराने की सलाह देते हैं. इससे बीमारी के सही कारण का पता लगाया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें. ‘निष्पक्ष पत्रकारिता को नुकसान उठाना पड़ता है’, SATCAB Symposium 2026 कार्यक्रम में बोले CMD उपेंद्र राय

Latest News

मॉरीशस में ‘बिहार फेस्टिवल 2026’ का भव्य आयोजन. तीन दिनों तक झलकी बिहार की संस्कृति और विरासत

मॉरीशस में आयोजित बिहार फेस्टिवल 2026 में बिहार की संस्कृति, कला और परंपरा की झलक देखने को मिली. कार्यक्रम ने भारत-मॉरीशस संबंधों को और मजबूत किया.

More Articles Like This