आंखों की रोशनी के लिए कारगर हैं ये उपाय, सफेद बालों सें भी मिलेगी मुक्ति; देसी घी करेगा कमाल

Desi Cow Ghee Benefits: आजकल लगभग सभी काम फोन और लैपटॉप के जरिए हो रहे हैं, जिससे लोगों की आंखों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है. कुछ लोगों को चश्मा लगाना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है, लेकिन आंखों की कमजोर रोशनी के चलते उन्हें चश्मा लगाना ही पड़ता है.

ऐसे में अगर आप हमेशा के लिए इन समस्याओं से छुटकारा पाना डाहते हैं, तो आप इसका इलाज अपने घर पर ही कर सकते हैं और आंखों के साथ-साथ अन्य बीमारियों को भी बाय-बाय कह सकते हैं. आइए जानते हैं प्राकृतिक चिकित्‍सा में मौजूद धांसू इलाज के बारे में.

फरीदाबाद के मशहूर प्राकृतिक चिकित्‍सक मेहेर सिंह ने बताया कि नेचुरोपैथी यानी प्राकृतिक चिकित्‍सा में बीमारियों के ऐसे कई तरह के इलाज मौजूद हैं जो किसी दूसरी चिकित्‍सा पद्धतियों में नहीं है. भारत में प्राचीन काल से ही नेचुरोपैथी प्रचलन में है. पहले के लोगों का इलाज इसी के द्वारा किया जाता था. धीरे-धीरे ये इलाज के उपाय घरेलू नुस्‍खों के रूप में प्रचलित हो गए. हालांकि, लोग बहुत सारी चीजें भूल गए. रिसर्च और चिकित्‍सकों के अनुभव के आधार पर फिर से प्राकृतिक चिकित्‍सा लोगों के बीच पहुंच रही है.

ये भी पढ़ें- Belly Fat: झट से गायब हो जाएगी पेट की चर्बी, सिर्फ दही में मिलाकर खा लें ये चीज

आंखों के लिए ये है इलाज
चिकित्‍सक मेहेर सिंह ने आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए प्राकृतिक चिकित्‍सा में सी गाय के घी को इस्‍तेमाल करने के लिए बताया है. इस नेचुरोपैथी में मेडिकल तौर पर भैंस और किसी अन्‍य नस्‍ल की गाय के घी का इस्तेमाल करना सख्त मना किया गया है. घी की तासीर एल्‍केलाइन होती है, जिसके कारण ये ठंडा होता है. इसका इस्तेमाल किसी भी मौसम में किया जा सकता है.

शरीर के इस अंग में लगाएं घी
प्रतिदिन रात को सोते समय देसी गाय के घी की 2-3 बूंदें नाभि में लगाए. ऐसा करने से आंखों के साथ-साथ शरीर की 72 हजार नाड़‍ियों को पोषण मिलता है. इस घरेलु उपाय से आंखों की रोशनी बढ़ती है और आप चश्मों से भी छुटकारा पा सकते हैं. अगर आप घी को अपनी नाक के दोनों छिद्रों में भी डालते हैं, तो इसका दोगुना फायदा मिलता है.

बाल भी हो जाएंगे काले
चिकित्‍सक के मुताबिक, घी को नाभि में लगाने से आंखों के साथ-साथ और भी बीमारियां जड़ से खत्म होती हैं. अगर आपके बाल कम उम्र में ही सफेद हो रहे हैं तो आप इस समस्या से भी छुटकारा पा सकेंगे.

कम से कम 6 महीने करें इस्‍तेमाल
मेहेर सिंह ने बताया कि इसका परिणाम आपको 1-2 दिन में नहीं मिलेगा. आपको देसी गाय के घी का इस्‍तेमाल लगातार 6 महीने तक करना होगा. आपको इसका फायदा 3 महीने के बाद ही दिखना शुरू हो जाएगा.

(Disclamer: लेख में दी गई जानकारी सामान्य जानकारियों पर आधारित है. इसकी पुष्टी The Printlines नहीं करता है.)

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version