Lucknow School Closed: पानी से लबालब हुआ लखनऊ, 12 तक के सभी स्कूल बंद

Lucknow School Closed: बीते रविवार को राजधानी लखनऊ में और आसपास के जिलों में हुई भारी बारिश से कई जिलों में सड़कों पर जलजमाव हो गया है. वहीं कई इलाकों में भी पानी भर गया है. कॉलोनी में पानी भर जानें के कारण लोगों को आने जानें में परेशानी हो रही है. वहीं बारिश को देखते हुए लखनऊ जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं.

लखनऊ डीएम का आदेश
जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने लखनऊ के सभी सरकारी, गैर सरकारी बोर्डों के कक्षा 12 तक के स्कूलों की सोमवार को अवकाश की घोषणा की है. साथ ही आदेशों का कड़ाई से पालन करने का भी निर्देश दिया गया है. लखनऊ के डीएम सूर्यपाल गंगवार ने अपने आदेश में कहा है कि मौसम विभाग की ओर से पिछले कुछ घंटों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. खराब मौसम को देखते हुए लखनऊ शहर और ग्रामीणों क्षेत्रों के 12वीं तक के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में आज अवकाश घोषित किया जाता है.

सीएम योगी ने अधिकारियों को दिया निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बारिश के दृष्टिगत संबंधित जनपदों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं, आपदा से प्रभावित लोगों को अनुमन्य राहत राशि का अविलंब वितरण करें,जल भराव की स्थिति में जल निकासी के लिए प्रभावी प्रबंध किए जाए, नदियों के जल स्तर की सतत् निगरानी की जाए, फसलों को हुए नुकसान का आकलन कर शासन को आख्या उपलब्ध कराई जाए, ताकि प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जा सके.

कासगंज में भी बारिश बनी मुसीबत
वहीं भारी बारिश के चलते कासगंज जिले में भी जगह-जगह जलजमाव हो गया है, आलम यह है कि बारिश के पानी से सड़कें तालाब में तबदील हो गई हैं और बारिश का पानी दुकानों के अंदर भर गया है. वहीं कई जगहों पर सड़के धंस भी गई हैं.

ये भी पढ़ेंः Gold Silver Price Today: सस्ता होने के बाद सोने-चांदी की कीमत पर लगा ब्रेक, जानिए आज का भाव

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version