क्या होता है फेरेटिन टेस्ट? क्यों होता है महिलाओं के लिए आवश्यक

Must Read

Ferritin Test for Women : आज कल की महिलाएं थकान, चक्कर आना, बाल झड़ना या चेहरा पीला पड़ जाना, इन सभी समस्याओं से अक्सर जूझती हैं? ऐसे में बहुत सी महिलाएं इन लक्षणों को मामूली समझकर नजरअंदाज कर देती हैं, लेकिन बता दें कि इन सभी के पीछे अक्सर कई कारण होते है. जानकारी के मुताबिक, इन सभी का कारण आयरन की कमी हो सकता है. ऐसे में आयरन की कमी का पता लगाने के लिए सबसे सटीक टेस्ट है, फेरेटिन टेस्ट.

इसे टेस्‍ट को लेकर डॉ. बबीता राठौर का कहना है कि महिलाओं को नियमित रूप से यह टेस्ट जरूर करवाना चाहिए, ताकि समय रहते इस बीमारी से बचा जा सके.

जानें क्‍या है फेरेटिन टेस्ट?

  • इसके बारे में बात करें तो फेरेटिनएक प्रोटीन है, जो हमारे शरीर में आयरन स्टोर करता है. बता दें कि यह टेस्ट खून में फेरेटिन के स्तर को मापता है.
  • इस टेस्‍ट से यह पता चलता है कि अगरफेरेटिन लेवल बहुत कम है तो इसका मतलब है कि शरीर में आयरन की कमी है.
  • लेकिन वही अगरलेवल बहुत ज्यादा है तो यह भी शरीर में किसी गंभीर समस्या की ओर इशारा करता है.
  • इस टेस्‍ट का मतलब है कि यह आपके शरीर की आयरनरिज़र्व की असली तस्वीर दिखाता है.

महिलाओं के लिए जरूरी है फेरेटिन टेस्ट

  • मासिक धर्म–  जानकारी देते हुए बता दें कि हर महीने ब्लडलॉस के कारण शरीर से आयरन की कमी होती है.
  • प्रेग्नेंसीऔर स्तनपान–  ऐसे में महिलाओं को आयरन की सबसे ज्‍यादा जरूरत होती है.
  • डाइटमें कमी–  बता दें कि अपने डाइटिंग कके चलते कई बार महिलाएं ध्यान नहीं देतीं और पर्याप्त आयरन नहीं ले पातीं.

महिलाओं को कराना चाहिए यह टेस्‍ट

  • आयरन के कमी के कारण अगरआपको ये लक्षण बार-बार महसूस हों तो तुरंत डॉक्टर से मिलकर फेरेटिन टेस्ट करवा लेना चाहिए.
  • लगातार थकान रहना
  • पीली त्वचा और होंठ
  • बालों का अधिक झड़ना
  • सिर चकराना या कमजोरी
  • बार-बार सांस फूलना

इन सभी चीजों का करें सेवन

  • ऐसे में आपको हरी हरीपत्तेदार सब्जियां, बीन्स, अनार, खजूर, चुकंदर, गुड़ आदि का सेवन करना चाहिए.
  • बता दें कि इन सभी लक्षणों के दिखने के बाद डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए और आयरन फोलिकएसिड सप्लीमेंट्स लेनी चाहिए.
  • ऐसे में महिलाओं को विटामिनC युक्त फलों जैसे संतरा, नींबू, आंवला का सेवन करना चाहिए.  ताकि आयरन सही से अवशोषित हो सके.

जानकारी देते हुए बता दें कि फेरेटिन टेस्ट एक छोटा-सा ब्लड टेस्ट है, जो कि आपके स्‍वास्‍थ्‍य से जुड़ी बड़ी तस्वीर साफ कर देता है. इस दौरान महिलाओं के लिए खासतौर पर यह टेस्ट जरूरी है, क्योंकि अगर सही समय पर इसकी पहचान न की जाए तो गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है.

इसे भी पढ़ें :- रिसर्च में बड़ा दावा, नुकसान नहीं फायदेमंद है चाय, इन गंभीर बीमारियों में भी कारगर

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This