Hing ke Fayde: एक चुटकी हींग से दूर होंगी कई गंभीर बीमारियां, जानिए कैसे करें इस्तेमाल?

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Hing ke Fayde: हींग हमारे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. ये वो मसाला है, जो दाल से लेकर सब्जी में सुगंध का तड़का लगाता है. आयुर्वेद में हींग से कई गंभीर बीमारियों का इलाज किया जाता है. आयुर्वेद के मुताबिक, हम रोजाना हींग का सेवन कर अपने शरीर से कई गंभीर बीमारियों को दूर कर सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे करें हींग का सेवन और इसे खाने से हम किन-किन बीमारियों से निजात पा सकते हैं.

इन बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

पेट संबंधित बीमारियां होंगी दूर

यदि आप पेट संबंधित बीमारी कब्ज, गैस, और बदहजमी से परेशान हैं, तो आप हींग के उपयोग से इस समस्या को दूर कर सकते हैं. बता दें कि हींग में मौजूद गुण ब्लोटिंग और कब्ज गैस जैसी समस्याओं को चुटकियों में दूर करता है.

खांसी के लिए रामबाण है हींग

यदि आप कफ या खांसी से परेशान हैं तो हींग के सेवन से इस समस्या को दूर कर सकते हैं. बता दें कि हींग में कफ को शांत करने के साथ -साथ एंटी बैक्ट्रियल गुण भी होता है, जिससे खांसी से राहत मिलता है. हींग को छाती पर लगाने से दमा, कुक्कुरखांसी, फेफड़े की सूजन से निजात मिलता है.

पीरियड में मिलता है आराम

यदि आपको पीरियड में बहुत ज्यादा दर्द या क्रैम्प आता है तो हींग आपके लिए संजीवनी बूटी का काम कर सकती है. बता दें कि हींग में पाए जाने वाले औषधि तत्व मासिक धर्म के समय होने वाले दर्द के साथ-साथ अन्य तकलीफों को कम करने में सहायक होते हैं.

दांत दर्द में आराम

यदि आप दांत दर्द से परेशान हैं तो हींग लगाकर दर्द को कम कर सकते हैं. बता दें कि हींग में दर्दनिवारक गुण के साथ -साथ एन्टीबैक्ट्रियल गुण होते हैं जो दांत दर्द कम कम करने में मदद करती है. इसके लिए आप हींग को गर्म करके दांतो पर लगाकर थोड़ी देर छोड़ दें. इससे आपके दांत पर लगे कीड़े नष्ट हो जाएंगे और दांत दर्द से राहत मिल जाएगी.

दाद में फायदेमंद

यदि आप दाद से परेशान हैं तो हींग से इसे दूर कर सकते हैं. बता दें की हींग को पीसकर दाद पर लगाने से दाद ठीक होता है.

ऐसे करें सेवन?

आप हींग का सेवन रोजाना सुबह खाली पेट 1 गिलास गुनगुने पानी में मिलाकर कर सकते हैं. हालांकि यदि आप किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं तो इसके लिए चिकित्स विशेषज्ञ से परामर्श लें.

ये भी पढ़ें- Morning Breakfast: सुबह खाली पेट इन फूड आइटम्स का न करें सेवन, वरना पूरे दिन रहेंगे परेशान

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य जानकारियों और घरेलू नुस्खों पर आधारित है. Theprintlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version