डायबिटीज का रामबाण इलाज, मरीजों को रोजाना इस चूर्ण का करना चाहिए सेवन, कम होगा शुगर

Jamun guthli Churna benefits : हमारे यहां डायबिटीज से बचने के लिए कई प्रकार के आयुर्वेदिक दवाईयां बताई गई है. जो डायबिटीज को कंट्रोल करने में जल्‍दी ही असर करती है. ऐसे में स्वामी रामदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि जामुन और उसकी गुठलियां दोनों ही डायबिटीज के रोगियों के लिए दवा की तरह काम करती हैं. उन्‍होंने बताया कि इससे पैंक्रियाज में बीटा सेल्स एक्टिव होता है जिससे इंसुलिन बनने में मदद मिलती है.

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार डायबिटीज के मरीजों को ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए रोजाना कुछ जामुन जरूर खानी चाहिए. इसके साथ ही अगर जामुन का सीजन नहीं है तो आप जामुन की गुठली को धोकर सुखा लें और इसका पाउडर बना लें. इसका पाउडर भी डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी उपयोगी होता है.

जानकारी देते हुए बता दें कि शुगर के मरीज को जामुन की गुठली से तैयार किए चूर्ण को रोजाना सुबह खाली पेट या रात में सोने से पहले आधा चम्मच खा लें. अगर आप इस चूर्ण को गुनगुने पानी के साथ लेंगे तो और भी फायदा होगा. इससे आए दिन आपका ब्लड शुगर धीरे-धीरे घटने लगेगा.

ऐसे में इसे लेकर स्वामी रामदेव का कहना है कि जामुन का ये पाउडर पैंक्रियाज को मजबूत बनाता है. यह चूर्ण इंसुलिन अच्छा बनाने के साथ शुगर कम करता है. बता दें कि ये चूर्ण मेटाबॉलिज्म को भी बेहतर बनाता है. इस दौरान शुगर के मरीजों को इसका रोजाना सेवन करना चाहिए.

 इसे भी पढ़ें :- CM योगी बोले- युवाओं को राज्य में ही रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है प्रदेश सरकार

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version