Pumpkin seeds : कद्दू के बीज आपकी सेहत को चौतरफा लाभ पहुंचा सकते हैं. ऐसे में सवाल ये उठता है कि पोषक तत्वों से भरपूर कद्दू के बीज को डाइट प्लान में शामिल करने का सही तरीका क्या है. बता दें कि आपको थोड़े से कद्दू के बीजों को रात भर के लिए पानी में भिगोकर रखना है. इसके साथ ही अगली सुबह आप कद्दू के बीजों का सेवन कर सकते हैं. क्योंकि माना जाता है कि भीगे हुए कद्दू के बीजों को डाइजेस्ट करना आसान होता है. कद्दू के बीजों को सलाद, स्मूदी या फिर दही में मिक्स करके भी खाया जा सकता है.
जानकारी के मुताबिक, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए कद्दू के बीजों का सेवन किया जा सकता है. इतना ही नहीं बल्कि कोलेस्ट्रॉल लेवल पर काबू पाने के लिए भी कद्दू के बीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है. यानी अगर आप अपनी हार्ट हेल्थ को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं और दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को कम करना चाहते हैं, तो कद्दू के बीजों को अपने डाइट प्लान में अवश्य शामिल करना चाहिए.
इसके साथ ही आप अपने कमजोर इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए इसका सेवन र सकते हैं. अगर आप इम्यूनिटी को बूस्ट करना चाहते हैं, तो कद्दू के बीज खाएं. बता दें कि कद्दू के बीजों में मौजूद पोषक तत्व आपकी गट हेल्थ पर भी पॉजिटिव असर डाल सकते हैं. ताकत बढ़ाने के लिए भी कद्दू के बीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है. लेकिन ध्यान रहें इसका सेवन भी सीमित मात्रा में करें. अर्थात् यह नुकसान कर सकता है.
बता दें कि हड्डियों की मजबूती के लिए भी कद्दू के बीजों को डाइट प्लान का हिस्सा बनाया जा सकता है. कद्दू के बीज आपकी फिजिकल हेल्थ के साथ-साथ मेंटल हेल्थ को सुधारने में भी कारगर साबित हो सकते हैं. बता दें कि तनाव कम करने के लिए और नींद की गुणवत्ता को सुधारने के लिए भी इसका सेवन कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें :- स्टेम सेल थेरेपी से होगा पार्किंसंस का इलाज, जापान ने इस खास तरीके को दी मंजूरी