Summer Vegetables: गर्मियों में शरीर को रखना है ठंडा और फिट? डाइट में शामिल करें ये पानी से भरपूर सब्जियां

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Water Rich Vegetables For Summer: गर्मी का मौसम आते ही लोगों की खानपान की आदतें बदलने लगती हैं. तेज धूप, गर्म हवाएं और लगातार बढ़ता तापमान शरीर पर सीधा असर डालता है. इस मौसम में थकान, कमजोरी, चक्कर आना, पानी की कमी और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं बहुत आम हो जाती हैं.

कई लोगों को भारी खाना खाने का मन भी नहीं करता और पेट से जुड़ी परेशानियां बढ़ने लगती हैं. ऐसे मौसम में शरीर को अंदर से ठंडा और हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी हो जाता है. इसके लिए खानपान में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जिनमें पानी की मात्रा ज्यादा हो और जो शरीर को हल्का महसूस कराएं.

खासतौर पर कुछ सब्जियां गर्मियों में शरीर के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती हैं. ये न सिर्फ शरीर में पानी की कमी पूरी करती हैं बल्कि पाचन को भी बेहतर रखती हैं. अगर आप भी गर्मियों में खुद को फिट, हल्का और हाइड्रेट रखना चाहते हैं, तो लौकी, टिंडा, तोरई और पालक जैसी सब्जियां आपकी डाइट का हिस्सा जरूर होनी चाहिए.

लौकी गर्मियों की सबसे फायदेमंद सब्जियों में शामिल

लौकी को गर्मियों की सबसे हल्की और फायदेमंद सब्जियों में गिना जाता है. इसमें लगभग 90 प्रतिशत से ज्यादा पानी पाया जाता है, जिसकी वजह से यह शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करती है. गर्मी के मौसम में लौकी खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती और डिहाइड्रेशन से राहत मिलती है. यह पेट को हल्का रखती है और आसानी से पच जाती है.

यही वजह है कि डॉक्टर भी गर्मियों में हल्का भोजन खाने की सलाह देते हैं और लौकी को अच्छा विकल्प माना जाता है. लौकी वजन कम करने में भी मददगार मानी जाती है क्योंकि इसमें कैलोरी कम होती है. इसके अलावा हाई ब्लड प्रेशर की समस्या वाले लोगों के लिए भी लौकी फायदेमंद बताई जाती है. आप लौकी की सब्जी बनाने के अलावा इसका जूस या खीर बनाकर भी सेवन कर सकते हैं.

टिंडा शरीर को रखता है हल्का और हाइड्रेट

टिंडा भी गर्मियों की लोकप्रिय सब्जियों में शामिल है. इसमें भी पानी की मात्रा काफी ज्यादा होती है और यह पेट के लिए बेहद हल्की मानी जाती है. गर्मी के मौसम में टिंडा खाने से शरीर लंबे समय तक हाइड्रेट रहता है और पेट में भारीपन महसूस नहीं होता. यह आसानी से पच जाती है, इसलिए जिन लोगों को गर्मियों में पाचन संबंधी दिक्कतें होती हैं उनके लिए यह अच्छा विकल्प हो सकती है.टिंडा एसिडिटी की समस्या में भी राहत देने का काम करता है. इसके अलावा यह शरीर की सुस्ती और थकान को कम करने में भी मददगार माना जाता है.

तोरई शरीर को देती है पोषण और ठंडक

तोरई को पोषक तत्वों से भरपूर सब्जी माना जाता है. इसमें फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन और पोटेशियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है. यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करती है और वजन नियंत्रित रखने में भी सहायक मानी जाती है. इसके अलावा तोरई ब्लड शुगर स्तर को संतुलित रखने में मदद कर सकती है.

तोरई का सेवन त्वचा और लीवर के लिए भी अच्छा माना जाता है. इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होने के कारण यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करती है और पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर रखने में सहायक होती है.

पालक भी गर्मियों में शरीर के लिए फायदेमंद

पालक को पोषक तत्वों का पावरहाउस कहा जाता है. इसमें आयरन, विटामिन ए, सी और के के साथ फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है. पालक शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है और एनीमिया जैसी समस्या से बचाव में सहायक माना जाता है. इसके अलावा यह पाचन को बेहतर बनाता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने में मदद करता है. पालक आंखों की रोशनी, हड्डियों की मजबूती और त्वचा व बालों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. इसमें कैलोरी कम होती है, इसलिए यह वजन नियंत्रित रखने में भी मददगार हो सकता है.

यह भी पढ़े: IPL 2026: KKR से उसके घरेलू मैदान पर भिड़ेगी RCB, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

Latest News

14 May 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

14 May 2026 Ka Panchang: 14 मई 2026 को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और गुरुवार...

More Articles Like This

Exit mobile version