घर के बालकनी में कबूतरों ने किया कब्जा, तो भगाने के लिए अपनाएं ने आसान टिप्स

Balcony Pigeon Control Tips : अगर आप शहर में रहते हैं, तो ये नजारा आपके लिए नया नहीं होगा, बालकनी की रेलिंग, खिड़कियों या एसी पर बैठे कबूतर. देखने में भले ही ये शांत लगें, लेकिन धीरे-धीरे ये परेशानी बढ़ती चली जाती है. बता दें कि कबूतरों की बीट दीवारों और फर्श को गंदा कर देती है और इसमें मौजूद बैक्टीरिया से स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी हो सकते हैं. इसके साथ ही ये छोटी-छोटी जगहों में घोंसला बना लेते हैं और एक बार आना शुरू कर दें, तो इन्हें हटाना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में लगातार आवाज, गंदगी और पंखों का फैलना घर की शांति बिगाड़ देता है.

लेकिन अच्छी बात ये है कि कबूतरों को भगाने के लिए आपको कोई महंगा या नुकसानदायक तरीका अपनाने की जरूरत नहीं है. बता दें कि कुछ आसान और सुरक्षित उपाय अपनाकर आप अपनी बालकनी को साफ और कबूतरों से मुक्त रख सकते हैं.

कबूतरों को भगाने के नुस्‍खे 

जानकारी के मुताबिक, होम टिप्स के बारे में जानकारी देने वाली बेवसाइट के अनुसार, बर्ड स्पाइक्स और नेट्स पहले नम्बर पर आता है. क्‍योंकि ये आजकल सबसे असरदार उपायों में से एक हैं. माना जाता है कि स्पाइक्स प्लास्टिक या मेटल की नुकीली स्ट्रिप्स होती हैं, जिन्हें रेलिंग या खिड़की पर लगाया जाता है ताकि कबूतर वहां बैठ ही न सकें. इसके साथ ही अगर आप पूरी तरह से कबूतरों की एंट्री रोकना चाहते हैं, तो बालकनी में नेट लगवाना सबसे बेहतर विकल्प है. साथ ही अच्छी बात यह है कि ये तरीके पक्षियों को नुकसान नहीं पहुंचाते, सिर्फ उन्हें दूर रखते हैं.

चमकदार चीजों का इस्तेमाल

इसके साथ ही दूसरा आसान तरीका है चमकदार चीजों का इस्तेमाल. बता दें कि कबूतर अकसर चमकीली चीजों से दूर रहते हैं. ऐसे में आप पुराने सीडी, एल्युमिनियम फॉयल या चमकीले रिबन बालकनी में टांग सकते हैं. जो हवा के साथ इनकी हरकत और रोशनी का रिफ्लेक्शन कबूतरों को भ्रमित करता है और वे पास नहीं आते. यदि आप चाहें तो विंड चाइम्स भी लगा सकते हैं, जो दिखने में अच्छे लगते हैं और काम भी करते हैं.

मिर्च पाउडर या काली मिर्च का छिड़काव

साथ ही तीसरा उपाय है तेज गंध का इस्तेमाल. बता दें कि कबूतरों को तीखी गंध बिल्कुल पसंद नहीं होती. इस दौरान आप अपने बालकनी के किनारों पर हल्का सा मिर्च पाउडर या काली मिर्च छिड़क सकते हैं. वहीं आप लहसुन या सिरके का पानी बनाकर स्प्रे का भी इस्‍तेमाल कर सकते है. ये उपाय इंसानों के लिए सुरक्षित हैं, लेकिन कबूतरों को दूर रखते हैं. साथ ही अगर आपकी बालकनी में खाना या दाने गिरते हैं, तो कबूतर बार-बार वहीं आएंगे. इसलिए ध्यान रखें कि वहां कोई खाने की चीज न हो. इसके साथ ही गमले, पुराने डिब्बे या ऐसी चीज़ें हटा दें, जहां वे घोंसला बना सकें.

मोशन सेंसर या साउंड डिवाइस

लेकिन अगर समस्या ज्यादा बढ़ गई है, तो आप मोशन सेंसर या साउंड डिवाइस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. बता दें कि ये डिवाइस कबूतर के आते ही आवाज़ या हलचल पैदा करते हैं, जिससे वे डरकर भाग जाते हैं. इसके साथ ही कबूतरों को भगाने के लिए उन्हें नुकसान पहुंचाना जरूरी नहीं है. ऐसे में आप सही तरीकों से आप अपनी बालकनी को साफ, शांत और सुरक्षित रख सकते हैं.

 ये भी पढ़ें :- केमिकल से पके केले से रहें सावधान! ऐसे करें पहचान और जानिए आज का सवाल

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version