Beauty Tips: इस नवंबर आपकी भी है शादी? अपनाएं ये घरेलू नुस्‍खे, चांद जैसा चमकेगा चेहरा  

Beauty Tips: नवंबर में 23 तारीख से लगन शुरू होने वाला है. जगह-जगह शहनाई की धून गूंजने वाली है. शादी सीजन में देखा जाता है कि होने वाली दुल्‍हन हफ्तेभर पहले पार्लर जाना शुरू कर देती हैं. पार्लर में हजारों रुपये खर्च कर देती हैं. अगर आप भी इस नवंबर नई नवेली दुल्हन बनने वाली हैं और ऐसे में यह सोच रही हैं कि इन बचे हुए दिन में चेहरे पर ग्‍लो कैसे लाएं तो यह खबर आपके लिए है.

आप कम खर्च में ही घर बैठे चेहरे के साथ-साथ पूरे बॉडी को डिटॉक्स कर सकती हैं. जी हां, घर पर रखी कुछ चीजों के इस्‍तेमाल से आप अपने चेहरे के साथ पूरे बॉडी को चमका सकती हैं. तो आइए जानते हैं कुछ घरेलू ब्‍यूटी टिप्‍स (Beauty Tips) के बारे में…

कच्‍चे दूध का इस्‍तेमाल

फेस को साफ करना बहुत जरूरी होता है. इसके लिए आप कच्चे दूध यूज में ला सकती हैं. चेहरे को क्‍लीन करने के लिए कच्चे दूध को कॉटन की हेल्‍प से अपने पूरे फेस को अच्छे से पोछें. कच्चा दूध स्क्रीन के अंदर की गंदगी को बाहर निकालने का काम करता है. इसलिए दूध का इस्‍तेमाल दिन में दो बार सुबह और शाम करें. करीब 10 दिन तक लगातार ऐसे करने से चेहरा साफ होने के साथ-साथ रंगत भी निखरेगी.

पपीता का फेस पैक

अगर आपका फेस टैन हो चुका है तो पपीता का फेस पैक बनाकर फ्रीजर में रख लें. सुबह शाम इसे अपने चेहरे पर लगाएं. करीब आधा घंटा तक छोड़ दें. ऐसा करने से एक हफ्ते में आपके चेहरे का टैन गायब हो जाएगा और चेहरा चमक उठेगा.

मुल्‍तानी मिट्टी का फेस पैक  

शादी से कुछ दिन पहले चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक अप्‍लाई करें. इससे चेहरे को जरूरी पोषक तत्व मिलेंगे और आपकी स्किन हेल्दी बनेगी. मुल्तानी मिट्टी में थोड़ा सा चंदन पाउडर और शहद मिक्‍स कर लें. इससे चेहरा काफी सॉफ्ट और बेदाग रहेगा.

चेहरे को हाइड्रेट रखना जरूरी

चेहरे को हाइड्रेट रखना सबसे ज्‍यादा जरूरी है. इसलिए हर रोज कम से कम 10 ग्लास हल्का गर्म पानी पिएं. साथ ही हर रोज मलाई से चेहरे को 2 मिनट के लिए मसाज करें. इससे आपका फेस मॉइश्चराइज रहेगा और खिला-खिला नजर आएगा.

ये भी पढ़ें :- Skin Care Tips: सोने से पहले चेहरे पर ऐसे लगाएं हल्दी, चेहरा करेगा ग्लो

Latest News

Aaj Ka Rashifal: दशहरा पर इन राशियों का चमकेगा भाग्य, सुख-समृद्धि में होगी वृद्धि, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 20 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version