बाजार में बिकने वाला अदरक-लहसुन पेस्ट असली है या नकली, ऐसे करें पहचान

Ginger-garlic paste : अगर आप बाजार से अदरक-लहसुन का पेस्ट खरीदते हैं तो यह जानना आपके लिए जरूरी है. बता दें कि कुछ ही समय पहले Hyderabad में पुलिस ने एक फैक्ट्री पर छापा मारकर करीब 4000 किलो मिलावटी अदरक-लहसुन पेस्ट बरामद किया. जांच के दौरान यह भी बताया कि यह पेस्ट गंदगी भरे माहौल में तैयार किया जा रहा था और साथ ही कुछ लोग खाने की चीजों में गलत और खतरनाक केमिकल मिलाकर उन्हें बाजार में बेच रहे हैं. इस दौरान जरूरी है कि हम जो पेस्ट खरीद रहे हैं, वह असली है या मिलावटी यह खुद जांचना सीखें.

असली पेस्ट हमेशा चिकना और मुलायम होता है. बता दें कि अगर पेस्ट दानेदार, खुरदुरा या गुठलियों जैसा लगे, तो समझ लें कि उसमें मिलावट हो सकती है. ऐसे में यह जानने के लिए आप इस पेस्‍ट को थोड़ा सा हाथ पर लेकर उंगलियों से रगड़ें. अगर वह स्मूद लगे तो ठीक है, लेकिन अगर दाना-दाना महसूस हो तो सावधान हो जाएं.

इसके साथ ही शुद्ध पेस्ट ज्यादा पानी नहीं छोड़ता और मिलावटी पेस्ट कुछ समय बाद ऊपर पानी जमा कर देता है. इसे चेक करने के लिए आप पेस्ट को कटोरी में थोड़ी देर खुला छोड़ दें. अगर ऊपर पानी तैरता दिखे, तो समझ जाएं उसमें मिलावट हो सकती है.

बता दें कि असली अदरक-लहसुन पेस्ट की खुशबू तेज और ताजी होती है, जो कि देर तक रहती है. ऐसे में अगर पेस्ट से हल्की या अजीब-सी गंध आए, या कृत्रिम खुशबू लगे, तो वह नकली हो सकता है.

सबसे महत्‍वपूर्ण बात असली पेस्ट का रंग हल्का भूरा या प्राकृतिक सा होता है. अगर पेस्ट बहुत ज्यादा सफेद या बहुत गहरा दिखे, तो शक करें. बता दें कि कई बार मिलावटी पेस्ट में रंग चमकाने के लिए केमिकल मिलाए जाते हैं. ऐसे में एक गिलास पानी लें और उसमें थोड़ा पेस्ट डालें. अगर पेस्ट आसानी से पानी में मिल जाए, तो वह ठीक है, लेकिन अगर वह ऊपर तैरने लगे या नीचे जमा होकर अलग दिखे, तो मिलावट की संभावना है.

इसके साथ ही हमेशा ब्रांडेड और भरोसेमंद कंपनी का पेस्ट खरीदें. पैकेट पर मैन्युफैक्चरिंग डेट, एक्सपायरी डेट और FSSAI लाइसेंस नंबर जरूर देखें. इस दौरान अगर पैकिंग पर सही जानकारी न हो, तो ऐसा उत्पाद न खरीदें.

ये भी पढ़ें :- न कमजोर हड्डियां, न विटामिन की कमी…, फिर भी क्यों शरीर में रहता है दर्द? जानें वजह

Latest News

01 March 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

01 March 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा...

More Articles Like This

Exit mobile version