Health Tips: गलती से भी ना फेंकिए नींबू के बीज, जानिए इसके हैरान कर देने वाले फायदे

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lemon Seed Benefits: नींबू का सेवन लगभग सभी लोग करते हैं. खाने के स्वाद को बढ़ाने से लेकर स्वास्थ्य संबंधी कई मामलों में नींबू काफी अहमियत रखता है. ऐसे में आज हम नींबू ही नहीं बल्कि इसके बीज के बारे में बात करेंगे.

दरअसल, जैसेे नींबू का सेवन काफी अच्छा माना जाता है. ठीक वैसे ही नींबू के बीज का सेवन भी काफी अच्छा होता है. कुछ लोगों को लगता है कि नींबू का बीज जहरीला होता है, लेकिन आपको यहां यह जान लेना चाहिए कि नींबू का बीज जहरीला नहीं होता है. इसके बहुत ज्यादा फायदे होते हैं. बता दें कि नींबू का बीज, पत्ता और इसका रस दवा बनाने में इस्तेमाल किया जाता है.

जानिए नींबू के बीज के फायदे

  • नींबू का बीज हमारे चेहरे, वजन और छोटी-मोटी बीमारियों के लिए काफी फायदेमंद होता है.
  • अगर आप नींबू के बीज का सेवन करते हैं, तो आपके शरीर से टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकल जाते हैं.
  • एक अध्ययन में ये बात सामने आई कि नींबू के बीज पेट में पैदा होने वाले कीड़े को मारता है.
  • अगर किसी बच्चे को पेट के कीड़ों हो गए हैं, तो उसे नींबू के बीज का सेवन कराएं. ऐसा करने से काफी लाभ होगा.
  • नींबू का बीज पाचन तंत्र को ठीक करने के साथ ही इंफेक्शन ठीक करने का काम करता है.
  • नींबू के बीज की सुगंध बहुत अच्छी मानी जाती है. यह घर में कीड़े -मकोड़ों को भी दूर करने का काम कर सकता है.
  • इतना ही नहीं अगर आपको पेशाब से जुड़ी समस्या है तो नींबू के बीज का इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • खुजली, जलन और नाखूनों में होने वाले इन्फेक्शन को नींबू के बीज से ठीक किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें- Raw Milk Benefits: चेहरे के जिद्दी दागों की हो जाएगी छुट्टी, बस दूध में मिलाकर लगाएं ये चीज

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This