Isha Ambani ने पहनी प्योर गोल्ड की ड्रेस, महफिल लूट ले गईं मां नीता अंबानी की जूलरी, शानदार रहा Manish Malhotra का पेरिस डेब्यू

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Isha Ambani at Paris Haute Couture Week 2026: पेरिस हाउट कूट्योर वीक 2026 में इस बार भारतीय फैशन की चमक साफ दिखाई दे रही है. मशहूर भारतीय फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने पहली बार यहां अपना कूट्योर कलेक्शन पेश किया. यह मौका मनीष मल्होत्रा के साथ भारतीय फैशन इंडस्ट्री के लिए भी बेहद खास रहा. लेकिन शो के बीच ईशा अंबानी की एंट्री ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं. गोल्डन ड्रेस में जैसे ही वह पहुंचीं, उनका ग्लैमरस अंदाज लोगों का ध्यान खींचने लगा.

ईशा अंबानी इस खास मौके पर मनीष मल्होत्रा को सपोर्ट करने पहुंची थीं. उन्होंने शो के लिए मनीष की कस्टम-मेड गोल्डन कूट्योर ड्रेस चुनी. उनके लुक की सबसे खास बात जूलरी रही, जिसे उन्होंने मां नीता अंबानी के कलेक्शन से चुना था. गोल्डन आउटफिट, चमकदार डायमंड जूलरी और सॉफ्ट ग्लैम मेकअप ने उनके पूरे अंदाज को बेहद शानदार बना दिया.

मनीष मल्होत्रा के लिए ऐतिहासिक रहा मौका

9 जुलाई को पेरिस हाउट कूट्योर वीक में मनीष मल्होत्रा ने पहली बार अपना कूट्योर शो पेश किया. भारतीय फैशन इंडस्ट्री के लिहाज से भी इसे एक बड़ा पल माना जा रहा है. इस खास मौके पर कई चर्चित हस्तियां उन्हें सपोर्ट करने पहुंचीं. शो की फ्रंट रो में फिल्ममेकर करण जौहर, ईशा अंबानी और फैशन जगत की सबसे प्रभावशाली हस्तियों में गिनी जाने वाली अन्ना विंटूर नजर आईं. इन दिग्गज नामों की मौजूदगी ने मनीष मल्होत्रा के डेब्यू कूट्योर शो को और खास बना दिया.

गोल्डन ड्रेस में छा गईं ईशा अंबानी

ईशा अंबानी ने इस मौके के लिए मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई कस्टम गोल्डन कूट्योर ड्रेस पहनी. यह आउटफिट खास तौर पर उनके लिए तैयार किया गया था. एंकल लेंथ ड्रेस को कॉर्सेट स्टाइल फिटिंग दी गई थी, जिससे इसका सिल्हूट बेहद आकर्षक नजर आया. ड्रेस पर हाथों से बारीक कढ़ाई की गई थी. इसमें विंटेज साली और तबान सीक्विन्स के साथ कई कीमती स्टोंस का इस्तेमाल किया गया. हॉल्टर नेक डिजाइन और बॉडी-हगिंग सिल्हूट ने ईशा के लुक को ग्लैमरस होने के साथ एलिगेंट टच भी दिया.

मां नीता अंबानी के कलेक्शन से चुनी जूलरी

ईशा के पूरे लुक में उनकी जूलरी ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा. उन्होंने अपनी मां नीता अंबानी के कलेक्शन से चुने गए गहने पहने. इस खास चुनाव ने उनके पेरिस लुक को और भी खास बना दिया. इसके साथ ईशा ने लॉरेन श्वार्ट्ज के बड़े डायमंड ड्रॉप इयररिंग्स और एक शानदार डायमंड रिंग कैरी की. आउटफिट के साथ उन्होंने गोल्ड एम्बेलिश्ड फेरागामो हील्स पहनीं, जो उनकी ड्रेस के साथ खूबसूरती से मेल खा रही थीं.

सॉफ्ट ग्लैम मेकअप ने पूरा किया लुक

इतनी चमकदार ड्रेस और जूलरी के बावजूद ईशा ने मेकअप को बहुत ज्यादा हेवी नहीं रखा. उन्होंने ग्लोइंग और सॉफ्ट मेकअप चुना, जिसमें गोल्डन आईशैडो खास तौर पर नजर आया. रेडिश-ब्राउन टोन की ग्लॉसी लिपस्टिक ने उनके मेकअप को ग्लैम टच दिया. हेयरस्टाइल के लिए उन्होंने सेंटर पार्टिंग के साथ बालों को स्ट्रेट और खुला रखा. सिंपल हेयरस्टाइल ने पूरे लुक को क्लासी बनाए रखा.

अन्ना विंटूर के साथ फ्रंट रो में बैठीं ईशा

शो के दौरान ईशा अंबानी फ्रंट रो में अन्ना विंटूर के साथ बैठी दिखाई दीं. दोनों को हंसते-मुस्कुराते और बातचीत करते देखा गया. इस दौरान सामने आई उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. फैशन की दुनिया में अन्ना विंटूर एक बेहद चर्चित नाम हैं. ऐसे में उनके साथ ईशा अंबानी की फ्रंट रो मौजूदगी ने भी लोगों का ध्यान खींचा.

अन्ना विंटूर का अंदाज भी रहा चर्चा में

इस खास मौके पर अन्ना विंटूर का लुक भी कम दिलचस्प नहीं था. उन्होंने मस्टर्ड-गोल्ड रंग की फ्लोरल सिल्क मिडी ड्रेस पहनी थी, जिस पर बैंगनी फूलों और हरे पत्तों का खूबसूरत प्रिंट नजर आया. उन्होंने अपने लुक को नेकलेस, सिग्नेचर ब्लॉन्ड बॉब हेयरकट और ब्लैक सनग्लासेस के साथ पूरा किया. हमेशा की तरह उनका अंदाज एलिगेंट नजर आया और पेरिस हाउट कूट्योर वीक में उनकी मौजूदगी भी चर्चा का विषय बनी रही.

यह भी पढ़े: रिलीज़ से पहले ही ‘धमाल-4’ ने मचाई हलचल, 41 घंटे में बिके 43 हजार टिकट, अच्छी ओपनिंग की सम्भावना

Latest News

Aaj Ka Rashifal: योगिनी एकादशी पर ग्रहों का अद्भुत संयोग, इन 5 राशियों को होगा बड़ा लाभ, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 10 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version