आपके भी घर चांदी की मूर्ति या बर्तन हो गए है काले? अपनाएं ये नुस्खा, मिनटों में दिखने लगेगी नई जैसी

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

kali chandi ko safed kaise karen: घर में रखी चांदी की पूजा की थाली, भगवान की मूर्तियां और दूसरे चांदी के सामान नए पर तो काफी चमकदार होती है, लेकिन जैसे जैसे पुरानी होती है काले पड़ने लगते हैं. चांदी की चमक धीरे-धीरे कम हो जाती है. ऐसे में इन्हें साफ करने के लिए लोग बाजार से महंगे-महंगे क्लीनर मंगवाते हैं. हालांकि, आप चाहें, तो घर पर ही एक आसान से नुस्खे से चांदी की मूर्तियों या बाकी चीजों को मिनटों में चमका सकते हैं. तो देर किस बात की चलिए जानते हैं नुस्खे के बारे में…

आवश्यक सामग्री 

काली पड़ चुकीं चांदी की मूर्ति, पूजा की थाली या अन्य चीजों को साफ करने के लिए आपको केवल दो चीजों की जरूरत होगी- थोड़ा सा गेहूं का आटा और कोलगेट पाउडर.

काली पड़ चुकी चांदी को कैसे साफ करें?

  • इसके लिए गेहूं के आटे और कोलगेट पाउडर को मिलाकर एक पाउडर जैसा मिश्रण तैयार कर लें.
  • अब, सबसे पहले जिस चांदी की मूर्ति, थाली या बर्तन को साफ करना है, उसे पानी से थोड़ा गीला कर लें.
  • इसके बाद आटे और कोलगेट पाउडर के मिश्रण को चांदी पर लगाएं और इसे हल्के हाथों से रगड़कर साफ करें.
  • अगर कालिख ज्यादा है, तो आप किसी छोटे ब्रश की मदद भी ले सकते हैं.
  • पहले पाउडर को गीला कर ब्रश की मदद से मूर्ति को साफ करें, फिर एक बार दोबारा केवल सूखा पाउडर मूर्ति पर लगाकर हाथों से साफ करें.
  • इसके बाद साफ पानी से मूर्ति को धो लें. इतना करते ही आपकी काली पड़ चुकी चांदी की मूर्ति फिर से नई जैसी साफ और चमकदार दिखने लगेगी.

आप चाहें, तो एक ही बार में गेहूं के आटे और कोलगेट पाउडर के इस मिश्रण को बनाकर स्टोर करके भी सकते हैं. जब भी घर की चांदी काली दिखाई दे, इसका इस्तेमाल किया जा सकता है. इस तरह आपको बाजार से किसी महंगे क्लीनर को मंगवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version