Lifestyle: क्या कोरोना वैक्सीन बन रही हार्ट अटैक की वजह? स्टडी में हुआ चौकाने वाला खुलासा!

Must Read

Lifestyle: कोरोना महामारी से दुनिया भर में कितनी मौतें हुईं, इसका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता है. इस महामारी में हर किसी को वैक्सीन का इंतजार था, लेकिन अब कोरोना वैक्सीन को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं. लोगों का मानना है कि Covid19 के बाद हार्ट अटैक और ब्रेन अटैक के मामलों में तेजी से वृद्धि देखने को मिली है. इसी बीच राजधानी दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल में कोवैक्सीन और कोविशील्ड के टीकों पर स्टडी की गई है. आइए जानते हैं क्या वाकई कोरोना वैक्सीन का बढ़ते हार्ट अटैक के मामलों में कोई संबंध है?

वैक्सीन पर की गई स्टडी
राजधानी दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल में एक स्टडी की गई है, जिसमें कोरोना वैक्सीन और हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों के बीच कोई संबंध नहीं मिला है. स्टडी में अगस्त 2021 और अगस्त 2022 के बीच अस्पताल में भर्ती 1578 लोगों के डेटा को शामिल किया गया. इसमें लगभग 68.8 पर्सेंट को कोरोना के खिलाफ वैक्सीन लगाई गयी थी, वहीं 31.2 पर्सेंट को वैक्सीन नहीं लगाई गई. वैक्सीन लगाने वाले लोगों में से 96 पर्सेंट को दो डोज दी गई, जबकि 4 पर्सेंट को केवल एक डोज दी गई.

अस्पताल के रिसर्च का नेतृत्व करने वाले डॉ. मोहित गुप्ता ने बताया, ‘हमारे अध्ययन में पाया गया कि भारत में इस्तेमाल होने वाले टीके सुरक्षित हैं. भारत में टीकाकरण का दिल के दौरे से कोई संबंध नहीं था. वास्तव में, अध्ययन में पाया गया कि टीका लगाए गए व्यक्तियों में दिल का दौरा पड़ने के बाद मृत्यु की संभावना कम थी.’ डॉ. मोहित गुप्ता ने यह भी बताया कि,वैक्सीन की डोज लेने के बाद कुछ लोगों को सिर दर्द और हल्का बुखार भी आया, लेकिन इसका लंबे समय तक असर नहीं था. डॉक्टरों ने बताया कि कोरोना वैक्सीन ना केवल सुरक्षित है, बल्कि मृत्यु दर की आशंका भी कम मिली है. वैज्ञानिकों को कोरोना वैक्सीन और हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों में कोई संबंध नहीं मिला है.

हार्ट अटैक के लक्षण

हार्ट अटैक की स्थिति में लोगों के सीने में दर्द शुरू हो जाती है, उन्हें सांस लेने में तकलीफ, पसीना या बैचेनी और घबराहट महसूस होने लगती है. डॉक्टर जैन के मुताबिक, कोई डायबिटीज या ब्लड प्रेशर का मरीज हैं या उसे कोलेस्ट्रॉल जैसी कई समस्याएं हैं तो मरीज को दिल का ख्याल रखना चाहिए. अगर व्यक्ति जल्दी थक जाता है या कोई फिजिकल एक्टिविटी करने में थकान हो जाती है, तो ऐसे में उसे डॉ. के पास जाकर सलाह लेनी चाहिए.

ये भी पढ़ें- Weight Gain Tips: अगर आप भी बढ़ाना चाहते हैं वजन तो अपनाएं ये तरीका, गौतम बुद्ध की तरह बैठकर करें ये काम

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This