लिविंग रूम में करें ये सिंपल से बदलाव, लगेगा बेहद खूबसूरत

Must Read

Living Room : लिविंग रूम आपके घर में सबसे अधिक उपयोग की जाने वाली जगह है. ऐसे में यह जितना कंफर्टेबल और स्टाइलिश दिखेगा, उतना ही घर सुंदर और खूबसूरत लगेगा. वैसे तो हर कोई चाहता है कि अपना घर पूरी सोसाइटी में सबसे क्लासिक दिखे, चाहे वह अपने बच्चों के साथ खेलने के लिए हो या हर दूसरे हफ्ते अपने दोस्तों के साथ एक कप कॉफी पीने के लिए.

कहीं न कहीं ऐसा सब मानते है कि लिविंग रूम हमारी कई जरूरतों को पूरा करता है. इन सभी जरूरतों को पूरा करते हुए, अक्सर लिविंग रूम बोरिंग लगने लगता है. बता दें कि डेकोरेशन को लेकर हमेशा कुछ ना कुछ नए ट्रेंड आते रहते हैं. ऐसे में घर की डेकोरेशन में अगर कुछ खास बातों का ख्याल रखा जाए तो आप छोटे से छोटे कमरे को भी स्टाइलिश और खूबसूरत बना सकते हैं.

फिलहाल यह कोई नई बात नहीं है कि सही कलर सिलेक्शन की मदद से आप घर को क्लासी और ट्रेंडी लुक दे सकते हैं. माना जाता है कि रंग किसी भी जगह के माहौल को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. कुछ क्लासिक जैसे ऑफ पेस्टल, सफेद या बेज का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके साथ ही कॉमन कलर्स को छोड़कर ऑलिव ग्रीन, डार्क ब्राउन, नेवी ब्लू या तो मेरून जैसे ट्रेंडी कलर के भी पेंट करवा सकते हैं.

दीवार पर लगाएं आईना

अगर बात करें रूम की सजावट की तो शीशे बहुत काम के होते हैं, इससे कमरा बड़ा दिखता है और दीवारें भी सुंदर लगती हैं. वही बात करें सही दिशा की तो अगर दरवाजे के पास एक बड़ा शीशा लगाएं तो उससे रोशनी पूरे कमरे में फैलती है और इसे रूम बड़ा लगता है.

मल्टीपर्पज फर्नीचर का करें इस्तेमाल

इसके साथ ही भारी-भरकम फर्नीचर खरीदने के बजाय ऐसे फर्नीचर चुनें जो एक साथ दो काम कर सकें, जैसे आप स्टोरेज वाला सोफा ले सकते हैं, जिसके अंदर आप जूरत पड़ने पर सामान भी रख सकते है. इसके अलावा किताबों की अलमारी वाली टेबल ले सकते हैं, साथ ही पुरानी और एंटीक चीजें हमेशा से ही घर की डेकोरेशन में चार चांद लगाते हैं. इससे आपके कमरे को एक विटेंज लुक मिलेगा.

बाहर के साथ घर में भी लगाएं पौधे

बता दें कि बहुत से लोग पौधों के गमले को बाहर रखते हैं, लेकिन आप घर के अंदर पौधों की अहमियत को कम न समझें. माना जाता है कि लिविंग रूम के अंदर कुछ पौधे लगाने से पूरे कमरे का माहौल तुरंत बदल जाता है. कुछ पौधे जैसे स्नेक प्लांट, रबर प्लांट, सकुलेंट्स या एरिका पाम जैसे कई ऐसे पौधे हैं, जिनकी देखभाल करना भी बहुत आसान होता है

हल्के और हवादार कपड़ों का करें चुनाव

इतना ही नही बल्कि लिविंग रूम को सजाते वक्त कालीन या पर्दों को हमेशा हल्के और हवादार कपड़ों को चुनें. पूरे कमरे में लंबे पर्दे लगाएं, इससे कमरे में ताजी हवा और रोशनी बनी रहेगी और जगह खुली-खुली लगेगी.

इसे भी पढ़ें :- IPL के नए सीजन के लिए तैयार हैं श्रेयस अय्यर, बोलें-सात किलो कम हो गया था मेरा वजन

Latest News

तेल संकट का श्रीलंका पर असर: डॉक्टरों ने हॉस्पिटल सिस्टम के ठप होने की दी चेतावनी, अगले 48 घंटों को बताया अहम

Sri Lanka:  पूर्व तनाव की वजह से ईंधन संकट की आशंका दुनिया के कई देशों ने जतानी शुरू कर...

More Articles Like This