क्या आपके घर में भी लगा है मनी प्लांट, इन बातों का रखें ध्यान वरना रूक जाएगी बरकत

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Money Plant: आजकल घर में मनी प्लांट लगाना काफी आम बात है. लोग इसे घर की खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ सुख-समृद्धि से भी जोड़कर देखते हैं. लेकिन अगर आपके घर में लगा मनी प्लांट बढ़ते-बढ़ते जमीन तक पहुंच गया है और उसकी बेल जमीन को छू रही है तो आपको ध्यान देने की जरूरत है. मान्यता है कि मनी प्लांट की बेल हमेशा ऊपर की तरफ बढ़नी चाहिए. जमीन पर पड़ी बेल को वास्तु में घर की तरक्की के लिए शुभ नहीं माना जाता है.

बेल और पत्तियों का रखें ध्यान

वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट को सीधे धरती पर नहीं लगाना चाहिए. इसे किसी लटकते हुए गमले में लगाया जा सकता है. इसे लगाने के लिए दक्षिण और पूर्व के बीच का कोना यानी अग्नि दिशा अच्छी मानी जाती है. इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से घर में सकारात्मक माहौल बना रहता है. साथ ही पौधे की बेल और पत्तियों का ध्यान रखना भी जरूरी है. पौधे की पत्तियां सूख जाएं तो उन्हें समय-समय पर हटा देना चाहिए.
यदि मनी प्लांट की बेल जमीन को छूने लगे तो उसे तुरंत ऊपर कर देना चाहिए. माना जाता है कि बेल का नीचे की तरफ बढ़ना घर की तरक्की में रुकावट का संकेत हो सकता है. इससे घर में बेवजह के खर्च बढ़ने, आपसी मनमुटाव और लड़ाई झगड़े जैसी परेशानियां आने की मान्यता है. बाहर लोगों के बीच मान सम्मान को लेकर भी परेशानी हो सकती है.

किसी के सहारे ऊपर की तरफ हो मनीप्लांट

मनी प्लांट की बेल और पत्तियां जितनी ऊपर की तरफ बढ़ती है, वास्तु की मान्यता के हिसाब से घर में उतनी ही उन्नति मानी जाती है. इसलिए यदि बेल नीचे आ गई है तो उसे किसी सहारे से ऊपर की तरफ चढ़ा देना चाहिए. घर में मनी प्लांट रखते समय इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि उसकी बेल जमीन पर न फैले. मनी प्लांट को घर में लगाना शुभ माना जाता है, लेकिन इसकी पूजा नहीं की जाती है.

सूखी पत्तियों को तोड़कर कर दें बाहर

मनी प्लांट को घर की सजावट और सकारात्मकता से जोड़ा जाता है. इसलिए इसकी साफ सफाई और सही देखभाल करना बेहद जरूरी होता है. यदि आपके घर में भी मनी प्लांट लगा हुआ है और उसकी बेल जमीन को छूने लगी है तो उसे ऊपर की तरफ सहारा देकर चढ़ा सकते हैं. सूखी पत्तियों को हटाएं और पौधे को साफ सुथरा रखें.
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version