Navratri Recipes: कुट्टू की पूड़ी से हो गए हैं बोर! ट्राई करें स्‍वादिष्‍ट पकौड़े, एनर्जी से रहेंगे भरपूर

Kuttu Pakora Recipe: देशभर में धूमधाम से शारदीय नवरात्रि की त्‍योहार मनाई जा रही है. इसका आगाज 15 अक्‍टूबर यानी रविवार से हो चुका है. घर से लेकर बाजारों तक नवरात्रि का उत्‍साह देखने को मिल रहा है. मनोकामना पूर्ण करने वाली मां दुर्गा को खुश करने के लिए कुछ लोग नवरात्रि उपवास रखते है. ऐसे में लोग फलाहार करते है. व्रत में फलाहार के तौर पर कुट्टू से बनी पूरी पराठे का भी सेवन किया जाता है.

अगर आप भी उपवास रखें है और कुट्टू से बनी पूड़ी-पराठे खाकर बोर हो गए हैं तो आप कूट्टू के पकौड़े ट्राई कर सकते है. ये टेस्‍टी होने के साथ ही सेहत के लिए भी सही होते हैं. कुट्टू के सेवन से आप खुद में एनर्जी महसूस करेंगे. यह डायबिटीज मरीजों के लिए भी बेस्‍ट ऑप्‍शन माना जाता है. तो इस बार आप नवरात्रि में जरूर बनाएं कुट्टू-आलू के पकौड़े.

कुट्टू के पकौड़े बनाने की सामग्री

कुट्टू का आटा- 200 ग्राम

आलू- 3-4 उबला हुआ

काली मिर्च- 1 चम्मच

हरी मिर्च कटी हुई

हरी धनिया कटी हुई

घी या रिफाइंट ऑयल

स्‍वादानुसार सेंधा नमक

कूट्टू-आलू पकौड़े बनाने की विधि

कुट्टू के आटे के पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले कुट्टू के आटे को एक बर्तन में निकालें. अब इसमें काली मिर्च, हरी मिर्च, सेंधा नमक और हरी धनियां डाल कर मिक्‍स करें. इसके बाद इसमें पानी डालकर अच्‍छे से फेंटठ कर बैटर तैयार कर लें. इस बैटर को 10 मिनट के लिए ढककर रख दें. ऐसा करने से कुट्टू के आटे का बैटर अच्छी तरह फूल कर तैयार हो जाएगा.

इसके बाद आप उबले हुए आलू को छीलकर उसके पतले टुकड़े काट लें. अब एक कढ़ाही में घी या तेल लेकर गर्म करें. तेल के गरम होने के बाद कुट्टू के आटे के घोल में कटे हुए आलू लपेटकर कढ़ाही में डाल दें. फिर पकौड़े को ब्राउन होने तक डीप फ्राई करें. अब पकौड़े को प्लेट पर नेपकिन पेपर बिछाकर निकाल लें. इस तरह आपके कुट्टू के आटे के पकौड़े बनकर रेडी हैं. आप इन पकौड़ों को दही या धनिया की हरी चटनी के साथ सर्व कर सकते है.

ये भी पढ़ें:-

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version