2D:4D Ratio Finger Length Brain: क्या आप जानते हैं कि आपके हाथों की बनावट सिर्फ आपकी खूबसूरती ही नहीं, बल्कि आपके दिमाग की कार्यक्षमता के बारे में भी संकेत दे सकती है? ब्रिटेन की स्वानसी यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने हालिया अध्ययन में उंगलियों की लंबाई और मस्तिष्क के विकास के बीच एक महत्वपूर्ण संबंध पाया है. आइए समझते हैं कि इस विषय पर विज्ञान क्या कहता है.
2D:4D रेश्यो का गणित क्या है?
एक्सपर्ट्स ने इस दिलचस्प कनेक्शन को 2डी : 4डी रेश्यो (2D:4D Ratio) का नाम दिया है. यहां “2डी” का मतलब है आपकी इंडेक्स फिंगर. जिससे आप किसी चीज की ओर इशारा करते हैं. वहीं “4डी” का मतलब है आपकी रिंग फिंगर. जिसमें अंगूठी पहनी जाती है.
वैज्ञानिकों के अनुसार, गर्भावस्था के दौरान मां के शरीर से मिलने वाले हार्मोन—जैसे एस्ट्रोजन और टेस्टोस्टेरोन—बच्चे के शारीरिक विकास में अहम भूमिका निभाते हैं. ये हार्मोन न केवल उसकी उंगलियों की लंबाई को प्रभावित करते हैं. बल्कि मस्तिष्क के आकार और उसके विकास की दिशा पर भी असर डाल सकते हैं.

शोध के चौंकाने वाले नतीजे
इस संबंध को समझने के लिए विशेषज्ञों ने 225 छोटे बच्चों पर एक अध्ययन किया. रिसर्च के दौरान बच्चों के शारीरिक मापदंडों और उनके मानसिक विकास के बीच संबंध का सावधानीपूर्वक विश्लेषण किया गया. अध्ययन में पाया गया कि जिन लड़कों की इंडेक्स फिंगर अपेक्षाकृत लंबी थी. उनके सिर का घेरा भी औसतन बड़ा था. वैज्ञानिक दृष्टि से बड़े सिर का संबंध अक्सर अधिक आकार वाले और तेजी से विकसित हो रहे मस्तिष्क से जोड़ा जाता है.
गर्भ से ही शुरू होता है विकास
इस अध्ययन से यह साफ होता है कि हमारे शरीर की बनावट महज एक इत्तेफाक नहीं है. गर्भ के भीतर मिलने वाले हार्मोनल बदलाव बच्चे के शारीरिक और मानसिक भविष्य की नींव रखते हैं. यदि किसी बच्चे की इंडेक्स फिंगर अपेक्षाकृत लंबी होती है. तो यह इस बात का संकेत माना जा सकता है कि उसका मस्तिष्क सामान्य से अधिक तेजी से विकसित हो रहा है.
यह भी पढ़े: Mahashivratri 2026: शिवलिंग पर गन्ने का रस या दूध? जानिए किस चीज के अभिषेक से प्रसन्न होंगे महादेव