किस गंध से सबसे ज्यादा नफरत करते हैं सांप? इन्हें भगाने के लिए लगाने चाहिए कौन से पौधे

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lifestyle: बार‍िश के मौसम में अक्सर घर में कीड़े मकोड़े घुस आते हैं, लेक‍िन सबसे ज्‍यादा डर सांपो से होता है. ऐसे में यदि आपके घर के आसपास पार्क, जंगल, तालाब, नाले या पहाड़ के पास है, तो आपको बता दें कि इन इलाकों में कुछ सांप तो इतने जहरीले होते हैं क‍ि काटते ही व्‍यक्‍त‍ि मर जाता है. ऐसे में यदि आप भी सांपो की समस्या से परेशान है तो हम कुछ ट‍िप्‍स बता रहे हैं जो आपके घर सांप आने ही नहीं देगा. इसके अलावा सांप को कुछ गंध पसंद नहीं होती हैं. अगर आप अपने घर पर उन चीजों को रखते हैं, तो इससे भी सांप नहीं आएंगे.

सांप किस चीज से डरता है?

वैसे तो सांप सबसे ज्‍यादा मनुष्‍य से डरते हैं. इसके अलावा वो नेवला, उल्लू और बड़े पक्षी वगैरह से डरते हैं. वहीं आग और तेज शोर से भी घबराते हैं. यदि आप चाहते हैं क‍ि सांप आपके घर में ना घुसे तो  लहसुन, प्याज, सिरका और पुदीने (मिंट) की तेज गंध  से वह बचते हैं. साथ ही घर में और उसके बाहर फ‍िनाइल या सर्पगंधा जैसे पौधे लगाएं. इससे सांप आने का खतरा टल जाएगा.

सांप को घर दूर रखने के उपाय

  • सांप को घर से भगाने का सबसे असरदार उपाय है क‍ि आप अपने घर में नागदौना (विशेष गंध वाला पौधा), स्नेक प्लांट, गेंदे का फूल, लेमनग्रास, तुलसी का पौधा, कैक्टस वगैरह पौधे लगाएं, ज‍िससे सांप कभी भी आपके घर नहीं फटकेंगे. इन पौधों की गंध को सांप पसंद नहीं करते हैं.
  • यदि आपके घर में सांप घुस गया है तो ऐसे में घर में फिनाइल का छिड़काव करे और कोई एक-दो खिड़की, दरवाजे खोल दें ताक‍ि साप फिनाइल की गंध से बाहर निकल जाए. वही, आपके घर मिट्टी का तेल भी है, तो उसका भी छिड़काव कर सकते हैं. उसकी गंध भी सांपों को पसंद नहीं होती है.
  • सांप पर लौंग और दालचीनी के ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इन दोनों तेल को बराबर मात्रा में मिक्स करें और सांप के ऊपर दूर से स्प्रे करें. इसकी गंध से भी सांप भाग जाते हैं.
  • सांप आपके घर में ना आए इसके ल‍िए गरुड़ वृक्ष (garud tree) को अपने घर के बाहर लगाए. इससे विषैले जीव-जंतु आसानी से दूर भाग जाएंगे. दरअसल, ये फल लंबा होता है और बिल्कुल सांप जैसा लगता है. इसमें कई औषधीय गुण मौजूद हैं, जो सांप के जहर को भी उतारने का भी काम करता है. वैसे यह पेड़ जंगलों में ज्‍यादा पाया जाता है.
  • सर्पगंधा, जैसा की इसके नाम मे ही सर्प है. इस पौधे के पास सांप कभी नहीं फटकते हैं. यह तेज गंध वाला पौधा होता है. इस पौधे को आप अपने घर के आंगन या फ‍िर गमले में लगा सकते हैं. बारिश के मौसम में भी आप सांपों को अपने घर से दूर रखने के लिए इस पौधे को लगा सकते हैं.
Latest News

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर चांदनी रात में क्यों रखी जाती है खीर? जानें पूजा विधि और इससे जुड़ा वैज्ञानिक रहस्य

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में से एक है. इसे कोजागरी पूर्णिमा और रास...

More Articles Like This

Exit mobile version