सफेद बाल और नहीं बनेंगे शर्म का कारण, ये नेचुरल तरीके बाल को बनाएंगे काले

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

White Hair Home Remedies: चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगाने में बालों का काफी योगदान होता है. हर किसी को लंबे और काले बालों की चाहत होती है, लेकिन बढ़ती उम्र के साथ-साथ सफेद बालों की भी समस्या तेजी से बढ़ने लगी है. पहले ये परेशानियां बुजुर्गों में देखने को मिलती थी, लेकिन आजकल 20-25 साल के जवान भी इससे परेशान हैं. सफेद बालों की वजह से कई बार शर्मिंदगी महसूस होने लगती है. इससे छुटकारा पाने के लिए कुछ लोग डाई (Hair Dye) भी कराते हैं, जो बहुत नुसकानदायक होती है.

अगर आप भी सफेद बालों की समस्या से परेशान हैं तो, आपको घबराने की कोई आवश्यक्ता नहीं हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने वाले हैं, जिसे अपनाकर आप हसीन और काली जुल्फें पा सकते हैं. इसके लिए आपको पार्लर या महंगे केमिकल प्रोडक्ट भी इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आइए जानते हैं कि किस तरह सफेद बालों से छुटकारा पाया जा सकता है…

अनहेल्दी लाइफस्टाइल भी है जिम्मेदार

भागदौड़ के इस दौर में खुद को सेहतमंद रख पाना बहुत ही मुश्किल टास्क है. खान-पान का असर न केवल हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है, बल्कि आंखों और बालों को भी प्रभावित करता है. ऐसे में नेचुरल काले बाल के लिए खान-पान और जीवनशैली पर भी ध्यान देने की विशेष आवश्यक्ता है.

सफेद बालों की समस्या से ऐसा पाएं छुटकारा

  • प्याज का रस (Onion Juice)
    सब्जियों का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ प्याज हमारे बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है. अगर आपके बाल सफेद हो चुके हैं, तो प्याज के रस से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं. इसके लिए आप प्याज को छोटे टुकड़ों में काटकर मिक्सर में पीस लें. इसके बाद उसके रस को कॉटन के कपड़े की मदद से छान लें. फिर उस रस को बालों की जड़ों में अच्छी तरह लगाएं. इससे न केवल बाल काले होते हैं, बल्कि हेयर फॉल, स्कैल्प में खुजली, डैंड्रफ जैसी समस्या भी दूर होती है. इसके अलावा बालों की ग्रोथ भी तेजी से होती है.
  • करी पत्ता (Curry Leaves)
    हर डिश में इस्तेमाल होने वाला करी पत्ता भी बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है. ये स्कैल्प को पोषण देने में मदद करता है, साथ ही हेयर कलरिंग एजेंट की तरह भी काम करता है. इसे बालों में लगाने के लिए आप पत्ते को मिक्सर में पीस लें. फिर इसमें थोड़ा नारियल का तेल मिक्स कर लें. इसके बाद आप इसे बालों में लगा लें. आप इस पेस्ट को हफ्ते में दो बार यूज कर सकते हैं.
  • दही और टमाटर (Curd And Tomato)
    सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए आप टमाटर और दही का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए आप एक कटोरी में दही ले लें. उसी में टमाटर को पीसकर मिक्स कर लें और थोड़ा नीलगिरी का तेल भी मिला लें. अब इस पेस्ट से अपने बालों में मसाज करें. आप इस विधि को हफ्ते में 3 दिन यूज कर सकते हैं. कुछ ही दिन में आपको फर्क साफ नजर आने लगेगा.
Latest News

गोरखपुर: CM योगी आज वनटांगिया गांव में मनाएंगे दिवाली, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को वनटांगिया गांव जंगल तिकोनिया नंबर तीन के लोगों के साथ दिवाली मनाएंगे....

More Articles Like This

Exit mobile version