राजस्थान में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल, सूबे की सरकार ने 65 IAS अधिकारियों के किए तबादले

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rajasthan IAS Transfer: राजस्थान सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 65 अधिकारियों के तबादले किए हैं. कार्मिक विभाग द्वारा जारी इस विस्तृत सूची में मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ), सचिवालय के महत्वपूर्ण विभागों और राज्य के 25 जिलों के कलेक्टरों में बदलाव शामिल हैं.

तीन नए ओएसडी नियुक्त किए गए Rajasthan IAS Transfer

मुख्यमंत्री कार्यालय में तीन नए ओएसडी नियुक्त किए गए हैं. उदयपुर जिला परिषद की सीईओ रिया डाबी को मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है. वहीं, मुख्यमंत्री के विशिष्ट सचिव अरविंद कुमार पोसवाल को राजस्थान हाउसिंग बोर्ड का आयुक्त बनाया गया है.

अनुभवी और युवा अधिकारियों का संतुलित संयोजन तैयार किया है

राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री सचिवालय को सुदृढ़ करने के लिए अनुभवी और युवा अधिकारियों का संतुलित संयोजन तैयार किया है. डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी को मुख्यमंत्री का सचिव और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का शासन सचिव नियुक्त किया गया है. वहीं, युवा अधिकारियों में रिया डाबी, रजत यादव, अक्षत सिंह और गरिमा नरूला को मुख्यमंत्री कार्यालय में ओएसडी के रूप में तैनात किया गया है. उत्सव कौशल को मुख्यमंत्री का संयुक्त सचिव बनाया गया है.

प्रभावी संचालन के लिए भी अहम नियुक्तियां की गई

राज्य की प्रमुख योजनाओं के प्रभावी संचालन के लिए भी अहम नियुक्तियां की गई हैं. डॉ. जोगाराम को पंचायती राज विभाग के साथ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का निदेशक बनाया गया है. राजन विशाल को जल जीवन मिशन का मिशन निदेशक नियुक्त किया गया है. ऊर्जा क्षेत्र में नकाते शिवप्रसाद मदन को प्रबंध निदेशक (ऊर्जा विकास) की जिम्मेदारी सौंपी गई है जबकि सुरेश ओला को रीको का प्रबंध निदेशक बनाया गया है.

टीना डाबी को मिली ये जिम्मेदारी

इस तबादला सूची की सबसे बड़ी खासियत जिलों में हुए बड़े बदलाव हैं. राजधानी जयपुर में संदेश नायक को जिला कलेक्टर नियुक्त किया गया है. जोधपुर में आलोक रंजन और उदयपुर में गौरव अग्रवाल को कलेक्टर बनाया गया है. निशांत जैन को बीकानेर का नया कलेक्टर बनाया गया है और बीकानेर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है. चर्चित आईएएस अधिकारी टीना डाबी को बाड़मेर से स्थानांतरित कर टोंक जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है जबकि अनुपमा जोरवाल को जैसलमेर का कलेक्टर बनाया गया है. इसके अलावा, कन्हैयालाल स्वामी को जोधपुर का संभागीय आयुक्त, अरविंद कुमार पोसवाल को राजस्थान आवासन मंडल का आयुक्त और ओमप्रकाश कसेरा को नगर निगम जयपुर का आयुक्त नियुक्त किया गया है. शिक्षा विभाग में डॉ. रश्मि शर्मा को समग्र शिक्षा अभियान का निदेशक बनाया गया है.

ये भी पढ़ें- Jammu-Kashmir: गांदरबल के जंगल में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढेर

Latest News

Mahavir Jayanti 2026: दिल्ली विधानसभा में मनाई गई भगवान महावीर की 2625वीं जयंती, CM रेखा गुप्ता समेत कई दिग्गज हुए शामिल

दिल्ली विधानसभा में भगवान महावीर की 2625वीं जयंती पर भव्य समारोह आयोजित हुआ, जिसमें कई प्रमुख नेताओं और संतों ने भाग लिया.

More Articles Like This

Exit mobile version