राष्ट्रव्यापी आंदोलन कर रही ‘आप’, देश भर में केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे कार्यकर्ता

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Aam Aadmi Party Protest: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को कथित शराब नीति मामले में ईडी ने गुरुवार रात गिरफ्तार कर लिया. इस गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली के सीएम ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. सीएम के गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है. इसको देखते हुए राजधानी दिल्ली में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है. आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर विरोध करना शुरू कर दिया है. केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी की तरफ से कहा गया कि वो भाजपा के खिलाफ अपनी लड़ाई को जारी रखेंगे.

जानकारी दें कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से ईडी की टीम ने गुरुवार शाम को दो घंटे पूछताछ की. इसके बाद रात करीब साढ़े नौ बजे के आसपास उनको ईडी की टीम गिरफ्तार कर के प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय लेकर गई. केजरीवाल को उनके आवास से ही गिरफ्तार किया गया. इससे पहले दिल्ली के सीएम केजरीवाल को दिल्ली हाईकोर्ट की ओर से अंतरिम राहत देने से मना कर दिया गया था.

साजिश के तहत गिरफ्तारी: AAP

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर AAP नेता और दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा, “यह पहली बार है कि किसी मौजूदा सीएम को केंद्र सरकार ने गिरफ्तार किया है. देश के इतिहास में यह पहली बार है कि लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद किसी राष्ट्रीय पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक को गिरफ्तार किया गया है. अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी बीजेपी की राजनीतिक साजिश है.”

AAP ने विपक्षी नेताओं को दिया धन्यवाद

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की ईडी गिरफ्तारी पर AAP नेता और दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, “मैं राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, एमके स्टालिन, अखिलेश यादव सहित सभी विपक्षी नेताओं को केजरीवाल जी के प्रति दिखाए गए प्यार के लिए धन्यवाद देता हूं. केजरीवाल के साथ जो किया जा रहा है वह अन्याय है. यह एक राजनीतिक पार्टी को ख़त्म करने की कोशिश है. हमारे कानूनी विशेषज्ञ अगली कार्रवाई पर काम कर रहे हैं. हमारे पार्टी कार्यालय को छावनी में बदल दिया गया है, आईटीओ मेट्रो स्टेशन बंद कर दिया गया है, क्या कोई आदर्श आचार संहिता लागू है? चुनाव आयोग क्या कर रहा है?”

यह भी पढ़ें: दो दिवसीय राजकीय दौरे पर Bhutan पहुंचे PM Modi, भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक से करेंगे मुलाकात

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version